scriptकार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने का आरोप, बैठक में हंगामा | Patrika News
झालावाड़

कार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने का आरोप, बैठक में हंगामा

झालावाड़। कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने का आरोप लगाते हुए कुछ देर हंगामा हुआ। पार्टी की जिला प्रभारी रंजना शर्मा के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के परिसीमन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान […]

झालावाड़Mar 29, 2025 / 11:33 am

harisingh gurjar

झालावाड़। कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने का आरोप लगाते हुए कुछ देर हंगामा हुआ। पार्टी की जिला प्रभारी रंजना शर्मा के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के परिसीमन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक सुरेश गुर्जर को आगे बिठाने और कार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने की बात को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि वार्डों और पंचायतों का पुनगर्ठन ऐसे किया जाए,जिससे कांग्रेस को नुकसान हों। हमें अपने क्षेत्रों की पत्रावली लेकर सक्षम अधिकारियों के पास आपत्ति दर्ज करानी है। हमारा संगठन शक्तिशाली है। इसकी धुरी पार्टी के कार्यकर्ता है। यही हमारी ताकत है। जिला प्रभारी रंजना शर्मा ने कहा कि हमें एक जुट होकर इस चुनौती का सामना करना है। सरकार बिना जनप्रतिनिधि की जानकारी के परिसीमन का कार्य कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। सरकार ने अभी तक कोई विकास कार्य नहीं करवाए है, इसलिए वह बौखला रही है। परिसीमन और पुनर्गठन के नाम से नगर निकाय और पंचायत को प्रभावित कर रही है। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि यह परिसीमन पुनर्गठन और सीमा वृद्धि भाजपा का है, प्रशासन का नहीं, हमें शीघ्र आपत्ति दर्ज करवानी है।
बैठक में प्रदेश सचिव वीरेन्द्र सिंह झाला, मोहम्मद सिद्दीक गौरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, रामलाल चौहान, नेमीचन्द मीणा, चेतराज गहलोत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसलिए हुआ विवाद

बैठक में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर देर से आए और आगे जगह नहीं होने पर पीछे बैठ गए। इस पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बिठाने के लिए हंगामा किया। वहीं पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया। वे परिसीमन पर बोल रहे थे।

बैठक से बाहर आ गया-

संगठन जिलाध्यक्ष की तारीफ ों के पुल बांधने से नहीं चलता है। कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं करेंगे तो संगठन कैसे चलेगा। मुझे बोलने नहीं दिया तो मैं विरोध जताते हुए बैठक से बाहर आ गया।

मनीष शुक्ला पूर्व सभापति

”मैंने आपत्ति जताते हुए कहा था कि सुरेश गुर्जर जिले से पार्टी के एक मात्र विधायक हैं, उन्हें आगे बिठाना चाहिए।

-वीरेन्द्र सिंह झाला, प्रदेश सचिव

”एक परिवार में ऐसा होता है। कांग्रेस शक्तिशाली संगठन है।
आपस में बैठक कर सभी को समझाएंगे।

रंजना शर्मा, झालावाड़ प्रभारी

Hindi News / Jhalawar / कार्यकर्ताओं को तव्वजों नहीं देने का आरोप, बैठक में हंगामा

ट्रेंडिंग वीडियो