scriptकापन प्राचार्य ने छात्रों की जेब में डाला डाका, सस्पेंड | Kapan principal put robbery in students pocket, suspended | Patrika News
जांजगीर चंपा

कापन प्राचार्य ने छात्रों की जेब में डाला डाका, सस्पेंड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापन के प्राचार्य को छात्रों की जेब में डाका डालना महंगा पड़ गया। अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, प्राचार्य एलपी पटेल ने नियम विरूद्ध स्कूली छात्रों से ५००-५०० रुपए की फीस के रूप में अवैध उगाही की थी। जिसकी शिकायत छात्रों ने नहीं बल्कि स्टॉफ ने की थी। जिसके बाद अवर सचिव आरपी वर्मा ने प्राचार्य को सस्पेंड किया है।

जांजगीर चंपाJun 19, 2023 / 09:38 pm

Sanjay Prasad Rathore

कापन प्राचार्य ने छात्रों की जेब में डाला डाका, सस्पेंड

कापन प्राचार्य ने छात्रों की जेब में डाला डाका, सस्पेंड

जांजगीर-चांपा। गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापन के प्राचार्य ने छात्रों से स्कूल की फीस ले ही रहा था। साथ ही प्रति छात्रों से ५००-५०० रुपए अतिरिक्त उगाही किया था। बड़ी बात यह है कि वसूली की राशि से प्राचार्य के द्वारा मनमाने तरीके से खर्च किया जा रहा था। जिसका किसी तरह का लेखा जोखा नहीं है। इससे प्राचार्य के कार्य व्यवहार के चलते विद्यालय का वातावरण दूषित हो रहा था। उक्त मामले की शिकायत राज्य स्तर पर की गई। मामले की विभागीय अधिकारियों से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन ११ मई २०२३ को सौपी गई। जिसमें प्राचार्य पटेल के द्वारा लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत किया गया। जिसका परिशीलन करने प्राप्त प्रतिवाद संतोषप्रद नहीं पाया गया। जो सिविल सेवा नियम १९६५ के नियम ३ के विपरीत कदाचार है। अत: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम १९६६ के नियम ९(१) (क) के तहत प्राचार्य एलपी पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। प्राचार्य पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर नियत किया गया। प्राचार्य के निलंबित लोक सेवक को नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीप लिखा
इस संबंध में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निलंबित प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीप लिखा है। जिसमें लिखा है कि जब तक राज्य शासन से और भी कड़ी कार्रवाई नहीं जाती तब तक प्राचार्य को निलंबित ही रखें। ताकि शिक्षा विभाग में और भी शिक्षक इस तरह का कलंक का टीका न लगा सके।

Hindi News / Janjgir Champa / कापन प्राचार्य ने छात्रों की जेब में डाला डाका, सस्पेंड

ट्रेंडिंग वीडियो