Weather Update : उत्तरी हवाओं से राजस्थान के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ी, अप्रेल में बारिश का Prediction
Weather Update : उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से राजस्थान के कई शहरों में गरमी से राहत पहुंची। मौसम विभाग का नया Prediction है कि अप्रेल माह में राजस्थान के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है।
Weather Update : राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी के बीच राहत की खबर है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को राजस्थान के कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित अन्य जगहों के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब मार्च अंत तक इसमें राहत रहेगी। मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में अप्रैल माह में मौसम बदल सकता है। प्रदेश के दक्षिण पूर्व हिस्सों में बादल छाए रहने व 2-3 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है। अप्रेल के दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रेल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अगले 2 दिन तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। 1-2 अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदल सकती है। मतलब उत्तर से पश्चिमी हो जाएगी, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। उत्तरी हवाओं के असर से रात का न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर का मौसम है सुहावना, गरमी में महसूस कर रहे ठंड
जयपुर का मौसम बीते 2 दिन से इतना सुहावना है कि जनता गरमी में भी ठिठुरन महसूस कर रही है। शुक्रवार दोपहर से तपते सूरज में ठंडी हवाएं राहत पहुंच रही हैं। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार 10 बजे तक ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में भारी गिरावट आई। शनिवार को 10 बजे 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वैसे आज जयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अजमेर में तेज हवा संग उड़ी धूल, मौसस में रही हल्की ठंडक
अजमेर में मौसम का रुख शुक्रवार को बदल-बदला नजर आया। अजमेर में सुबह से करीब 5 किलोमीटर प्रतिघंटा से तेज हवाओं संग धूल उड़ी। कई जगह पेड़ों के पत्ते, तिरपाल और हल्के सामान उड़ते रहे। मौसम में हल्का ठंडापन महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा चलने से गुरुवार के मुकाबले तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में अलभोर करीब 3-4 बजे हवाओं के झौंके के साथ धूल उड़ी।