scriptग्रेटर नगर निगमः दो माह में वसूले 32 लाख | Greater Municipal Corporation_32 lakhs collected in two months | Patrika News
जयपुर

ग्रेटर नगर निगमः दो माह में वसूले 32 लाख

ग्रेटर नगर निगम शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनवरी से अब तक निगम ने 32 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि खुले में कचरा फेंकने, सीएनडी वेस्ट डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, कचरा जलाने सहित स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों […]

जयपुरFeb 28, 2025 / 06:36 pm

Amit Pareek

jaipur
ग्रेटर नगर निगम शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनवरी से अब तक निगम ने 32 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि खुले में कचरा फेंकने, सीएनडी वेस्ट डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, कचरा जलाने सहित स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीमों ने अब तक 32.53 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।
कैसे वसूला गया जुर्माना

-खुले में कचरा डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर एक हजार से अधिक लोगों से निगम ने 5.73 लाख रुपए वसूले।

-खुले में कचरा जलाने वालों से 67 हजार रुपए और सीएनडी वेस्ट सड़क किनारे डालने पर 5.60 लाख रुपए वसूले गए।
-निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट नहीं लगाने वाले लोगों से 70 हजार रुपए वसूले गए।

-सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगों से 2.55 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

Hindi News / Jaipur / ग्रेटर नगर निगमः दो माह में वसूले 32 लाख

ट्रेंडिंग वीडियो