आधे पदों पर असर
सरकार स्कूलों में वरिष्ठ व्याख्याता के जितने पद घोषित करेगी, सीधी भर्ती के लिए उससे आधे पद कम हो जाएंगे। क्योंकि वर्तमान में व्याख्याताओं के आधे पद सीधी भर्ती व आधे पद पदोन्नति से भरे जाने का नियम है। मामले के जानकारों का कहना है कि लिहाजा उसी में से एक वरिष्ठ व्याख्याता का पद निकालकर उसे शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने पर सीधी भर्ती के 50 फीसदी पद कम हो जाएंगे।9200 पद होंगे कम
वरिष्ठ व्याख्याताओं के पदों को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। क्योंकि उप प्रधानाचार्य का पद डाइंग कैडर में डालते हुए सरकार ने इन पदों का सृजन किया है। ऐसे में ये साफ नहीं हुआ है कि ये पद उप प्रधानाचार्यों वाले 12 हजार 404 स्कूलों में ही सृजित होंगे या सभी 18500 सीनियर सैकंडरी स्कूलों को मिलेंगे। यदि सभी स्कूलों में वरिष्ठ व्याख्याता हुए तो सीधी भर्ती के करीब 9200 पद कम हो जाएंगे।उपेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत
भरत बेनीवाल, अध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार संघ