scriptएमपी के 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की भी चेतावनी | Hailstorm alert in 7 districts of MP, warning of heavy storm and rain also issued | Patrika News
जबलपुर

एमपी के 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की भी चेतावनी

MP Weather : बुधवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से सभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश हुई। रात 9.30 बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही प्रदेश के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

जबलपुरMar 20, 2025 / 09:13 am

Avantika Pandey

MP Weather news

MP Weather news

MP Weather : मौसम में बदलाव के साथ ही अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों समेत जबलपुर संभाग के कई शहर बारिश से भीगते नजर आएंगे। होली के बाद संभाग के जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से सभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश हुई। रात 9.30 बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर में हल्की बारिश(Rain Alert) या बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही प्रदेश के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज शामिल हैं। 
ये भी पढें – 24-25 मार्च को देशभर के बैंकों में हड़ताल, ठप रहेगी सेवाएं

दिन मे गर्मी

बुधवार को जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य था। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 16.4 डिग्री तक उतर गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा।

दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग(MP Weather) के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। देश के उत्तरी हिस्से में हरियाणा के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ की ओर से पास होती नजर आ रही है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। इसके असर से संभाग के जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 21 मार्च तक इसी प्रकार बारिश का दौर बना रह सकता है। वहीं आज प्रदेश के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

Hindi News / Jabalpur / एमपी के 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की भी चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो