कच्चा आम, ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक है या नहीं? – एक्सपर्ट्स की राय
डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) मानते हैं कि कच्चा आम
(Raw Mango) न केवल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, बल्कि यह ब्लड
शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय की तरह काम कर सकता है। कच्चे आम में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में मौजूद शुगर के अवशोषण (absorption) की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक होने वाली वृद्धि को रोका जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना आवश्यक है, ताकि इसका पूरा फायदा उठाया जा सके।
इसे भी पढ़ें-
Drumstick Benefits: गर्मी में सहजन की सब्जी खाने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा कच्चा आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in raw mango)
कच्चा आम कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन C, विटामिन A, आयरन, और कैल्शियम। ये सभी तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
सेवन के तरीके (Ways of consumption)
कच्चा आम विभिन्न स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक तरीकों से सेवन किया जा सकता है। आप इसे सलाद में मिला सकते हैं, चटनी बना सकते हैं, आम पना बना सकते हैं। आम के पत्तों को उबालकर उसका पानी ठंडा करके छानकर पीने से भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सावधानी और सुझाव (Precautions and Tips)
हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को कच्चे आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, यानी एक से दो स्लाइस से अधिक नहीं। किसी भी प्रकार के घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहना चाहिए और संतुलित, प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।