scriptSoaked Cashew Vs Dry Cashew: गर्मी में काजू को कैसे खाएं, सूखा या भिगोकर? जानिए सही तरीका | Soaked Cashew Vs Dry Cashew in summer Kaju ko bhigo kar khana chahiye ya sukha | Patrika News
लाइफस्टाइल

Soaked Cashew Vs Dry Cashew: गर्मी में काजू को कैसे खाएं, सूखा या भिगोकर? जानिए सही तरीका

Soaked Cashew Vs Dry Cashew: गर्मी के मौसम में खान-पान को लेकर परहेज करना बेहद जरूरी होता हैं। ऐसे में काजू जैसे ड्राय फ्रूट को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं- इसे भिगोकर खाएं या वैसे ही सूखा? अगर आप भी इसे लेकर कन्फ्यूज हैं तो आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में काजू खाने का सही तरीका क्या है।

भारतApr 16, 2025 / 07:44 pm

Nisha Bharti

Soaked Cashew Vs Dry Cashew

Soaked Cashew Vs Dry Cashew

Soaked Cashew Vs Dry Cashew: गर्मियों में खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी होती है। खासतौर पर जब बात ड्राय फ्रूट्स की हो तो समझदारी से खाना ही सही रहता है। काजू वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में काजू खाना सही है? अगर हां तो कैसे- सूखा या भिगोकर? आइए जानते हैं इस सवाल का सही जवाब।

गर्मी में काजू खाना सही है या नहीं?

Eat Cashews In Summer
Eat Cashews In Summer
काजू में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, एनर्जी देने और स्किन-हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। लेकिन चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसे ज्यादा या गलत तरीके से खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़ें: Chia Vs Sabja Seeds: चिया और सब्जा सीड्स में क्या होता है अंतर, गर्मी में किसका सेवन है फायदेमंद?

काजू कैसे खाएं- सूखा या भिगोकर?

गर्मी में काजू को भिगोकर खाना बेहतर होता है। रातभर पानी में 3-4 काजू भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है। भिगोने से इसकी गर्मी कम हो जाती है और पाचन में आसानी होती है। अगर भिगोना संभव न हो तो आप दिन में 2-3 काजू सूखे भी खा सकते हैं, लेकिन साथ में पानी खूब पिएं और ठंडी चीजें जैसे दही, फल या छाछ जरूर पिएं।

कितनी मात्रा काजू खानी चाहिए?

गर्मियों के मौसम में काजू की सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। काजू भले ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए गर्मियों में रोजाना 3 से 4 काजू खाना ही पर्याप्त होता है। अगर इससे अधिक मात्रा में काजू खाया जाए तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। जिससे मुंहासे, एसिडिटी, पेट में जलन या दर्द जैसी समस्याएं होने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: Muskmelon Side Effects: इन 3 लोगों को नहीं खाना चाहिए खरबूजा, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

काजू खाने के फायदे क्या हैं?

काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, आयरन और विटामिन्स होते हैं। जो शरीर को ताकत देते हैं। काजू खाने से एनर्जी मिलती है। दिल और हड्डियां मजबूत होती हैं और स्किन भी हेल्दी रहती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। आपको बता दें, अगर सही मात्रा और तरीके से खाया जाए तो काजू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

किसे नहीं खाना चाहिए काजू?

1. जिन्हें नट्स से एलर्जी हो

    अगर आपको ड्रायफ्रूट्स या नट्स खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली, सांस लेने में परेशानी या सूजन होती है तो काजू से दूर रहना ही बेहतर है। एलर्जी गंभीर हो सकती है।
    2. किडनी की बीमारी वाले लोग

      काजू में पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं। अगर आपकी किडनी कमजोर है या आपको क्रॉनिक किडनी डिजीज है तो काजू खाना नुकसानदायक हो सकता है।
      3. वजन बढ़ने की परेशानी हो तो

        काजू में फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ज्यादा काजू खाने से वजन बढ़ सकता है।
        4. डायबिटीज के मरीज

          काजू में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। अगर आपको शुगर की बीमारी है तो डॉक्टर से पूछकर ही काजू का सेवन करें।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

          Hindi News / Lifestyle News / Soaked Cashew Vs Dry Cashew: गर्मी में काजू को कैसे खाएं, सूखा या भिगोकर? जानिए सही तरीका

          ट्रेंडिंग वीडियो