चुकंदर एक पौष्टिक सब्जी है (Beetroot is a nutritious vegetable)
चुकंदर एक पौष्टिक सब्जी है, जो आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें नाइट्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह रसायन Blood Vessels को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यदि हम रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, तो यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है (Beetroot juice can be beneficial)
हाई ब्लड प्रेशरचुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हो सकता है क्योंकि इसमें नाइट्रेट्स की अधिक मात्रा होती है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।
अगर चुकंदर का जूस रोज पिया जाए, तो यह दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकता है। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
अगर रक्त नलिकाओं में चर्बी जमा हो जाए, तो चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है। यह नलिकाओं (Duct) को लचीला बनाता है और ब्लड फ्लो आसान करता है। हृदय विफलता (Heart Failure)
चुकंदर का जूस दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और Heart Failure जोखिम कम कर सकता है। यह दिल पर दबाव को भी कम करता है।
चुकंदर का जूस सीने में दर्द (एनजाइना) में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाता है, जिससे दर्द की इंटेंसिटी कम हो सकती है।
चुकंदर का जूस पीने का तरीका (How to drink beetroot juice)
-चुकंदर का ताजा जूस बनाकर तुरंत पीना सबसे लाभकारी होता है।-अच्छे परिणामों के लिए रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए, ताकि इसके पोषक तत्व जल्दी असर दिखा सकें।
– चुकंदर को काटकर कच्चा भी खाया जा सकता है, जो उतना ही फायदेमंद होता है