महिला का कहना है कि उसकी बहू के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत भाजपा नेता कुलदीप की पिटाई की वजह से हुई है। महिला का कहना है कि 6 जून को भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप से लेनदेने पर विवाद हो गया था। इस पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहू को पीटा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और शनिवाररात उसका गर्भपात हो गया।