script‘तुम सबके सामने क्यों नाची?’ पार्टी में पत्नी का डांस, पति रूठा… बाइक पर निकले फिर नहर में मिली दोनों की लाश | Hardoi News husband wife Jumped into River | Patrika News
हरदोई

‘तुम सबके सामने क्यों नाची?’ पार्टी में पत्नी का डांस, पति रूठा… बाइक पर निकले फिर नहर में मिली दोनों की लाश

Hardoi News: शादी समारोह में शामिल होने दोनों खुशी खुशी गए थे। जब वहां पत्नी नाचने लगी तो पति को बुरा लग गया।

हरदोईMay 31, 2023 / 06:18 pm

Rizwan Pundeer

Hardoi News

पति पत्नी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Hardoi News: हरदोई में डांस करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा दो जान जाने की वजह बन गया। पत्नी के नाचने पर शुरू हुई बहस ने पति-पत्नी दोनों की जान ले ली। पति से लड़ाई के बाद एक महिला चलती बाइक से उतरकर शारदा नहर में कूद गई। पत्‍नी को बचाने के लिए पति नहर में कूदा और दोनों डूब गए।
शादी में शामिल होने गए थे पति-पत्नी
हरदोई के माधवगंज इलाके के रहने वाले मानसिंह पत्नी आरती के साथ बिलग्राम इलाके में शादी में शामिल होने गए थे। शादी में आरती अपनी बहन और दूसरे लोगों के साथ डांस करने लगी। सबके सामने डांस करने पर मान सिंह ने पत्नी आरती को डांट दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो पति-पत्नी बाइक पर अपने घर के लिए निकल गए।
दोनों जब शारदा नहर के पुल से गुजर रहे थे तो फिर कुछ बात दोनों के बीच हो गई। इस पर आरती ने बाइक से उतर कर नहर में छलांग लगा दी। मानसिंह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। ये वहां मौजूद गार्ड ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। गोताखोर बुलाए गए तो अगली सुबह दोनों के शव बरामद हुए।

Hindi News / Hardoi / ‘तुम सबके सामने क्यों नाची?’ पार्टी में पत्नी का डांस, पति रूठा… बाइक पर निकले फिर नहर में मिली दोनों की लाश

ट्रेंडिंग वीडियो