scriptएमपी में साढ़े सात करोड़ का वेतन घोटाला, संभागायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई | Gwalior Embezzlement of crores Case executive engineer suspended | Patrika News
ग्वालियर

एमपी में साढ़े सात करोड़ का वेतन घोटाला, संभागायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Gwalior Embezzlement of crores Case: लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1, 7 करोड़ से ज्यादा का गबन करने के आरोप से घिरे कार्यपालन यंत्री धर्मेन्द्र सिंह यादव पर संभागायुक्त मनोज खत्री ने लिया एक्शन….

ग्वालियरMar 28, 2025 / 04:13 pm

Sanjana Kumar

Gwalior Embezzlement of crores Case

Gwalior Embezzlement of crores Case

Gwalior Embezzlement of crores Case: संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने शिवपुरी जिले के कार्यपालन यंत्री, लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1 धर्मेन्द्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। 7 करोड़ 15 लाख 911 के गबन में धर्मेंद्र यादव की भूमिका सामने आई है। इस घोटाले के आरोपियों पर शिवपुरी में एफआइआर भी दर्ज हो चुकी है। यादव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी रहेगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पांच खातों में ट्रांसफर कर दिए 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 रुपए

कलेक्टर शिवपुरी ने जांच प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा था। इस प्रतिवेदन में बताया कि कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक 1 धर्मेन्द्र यादव ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 रुपए पांच खातों में हस्तांतरित किए। कार्यपालन यंत्री, संभागीय लेखाधिकारी, सहायक वर्ग 3 एवं आउटसोर्स कंपनियों के ऑपरेटर्स के साथ चार अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई।

ये था मामला


मामले की जांच कर रहे डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा के मुताबिक 7 करोड़ के गबन में आरोपी बनाए गए सभी आरोपियों ने वर्ष 2018 से लेकर 2023 के बीच शासकीय खजाने को चपत लगाकर आर्थिक हानि पहुंचाई है। कार्यपालन यंत्रियों पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया और इनकी लापरवाही और संलिप्तता के कारण शासन को 7 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Hindi News / Gwalior / एमपी में साढ़े सात करोड़ का वेतन घोटाला, संभागायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग वीडियो