scriptएक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, शेयर किया वीडियो | Shailendra Dhruv, passed away, who became collector for a day, | Patrika News
गरियाबंद

एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, शेयर किया वीडियो

one day collector Shailendra Dhruv passed away: बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख (Gariaband news) जताया है।

गरियाबंदJun 06, 2023 / 02:06 pm

चंदू निर्मलकर

एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, शेयर किया वीडियो

एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, शेयर किया वीडियो

गरियाबंद। one day collector Shailendra Dhruv passed away: छत्तीसगढ़ में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया। छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र (Shailendra Dhruv) लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख (Gariaband news) जताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था।
CM Bhupesh Baghel : सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे। गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले। ओम् शांति। सीएम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें शैलेंद्र ध्रुव एक का कलेक्टर बने है और सीएम बघेल ने एक कॉफ्रेंस में बैठाया था।
शैलेंद्र ध्रुव ने जताई थी इच्छा
one day collector Shailendra Dhruv passed away: छुरा निवासी शैलेंद्र ध्रुव कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते थे। उन्होंने इसकी अपील मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद सीएम बघेल की इच्छा पूरी करते हुए 22 अक्टूबर 2021 को शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। सीएम ने आज दुख जताते हुए वीडियो फोटो शेयर किया है। क्या होता है प्रोजेरिया बीमारी

one day collector Shailendra Dhruv passed away: प्रोजेरिया एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी है। यह एक ऐसा रोग है, जिसमें कम उम्र के बच्चों में भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। इस पीडि़त मरीज में तेजी से उम्र बढऩे के लक्षण बहुत कम उम्र में प्रकट होते हैं। (Gariaband News) यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि दुनियाभर में दो करोड़ लोगों में से लगभग एक को ही प्रभावित करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में इस समय लगभग 350 से 400 बच्चे प्रोजेरिया से पीडि़त हैं। पा फिल्म में अमिताभ ने इस गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्चे का रोल निभाया था।

Hindi News / Gariaband / एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, शेयर किया वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो