मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहा। तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाएं चलती रही। रात में भी पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 15 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बने रहने की भी संभावना है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पहुंचने की जानकारी दी गई है। बारिश नहीं होगी।