scriptIMD weather forecast: 24 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, किया गया अलर्ट | IMD alert New western disturbance active on 24 April, alert issued | Patrika News
फर्रुखाबाद

IMD weather forecast: 24 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, किया गया अलर्ट

IMD alert about New western disturbance, active on 24 April आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आगामी 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा।

फर्रुखाबादApr 22, 2025 / 11:19 pm

Narendra Awasthi

24 अप्रैल को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
IMD alert New western disturbance active on 24 April, alert issued आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक यानी 26.2 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रह सकता है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। रात और सुबह का मौसम सुहावना होगा। लेकिन दिन में भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलने की संभावना है। ‌मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में 23 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। इस हफ्ते का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। ‌
यह भी पढ़ें

कन्नौज के मयंक त्रिपाठी अब सीओ नहीं आईएएस अधिकारी बनेंगे, मिली 10वीं रैंकिंग, पिता कलेक्ट्रेट में

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 23 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार में बुधवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम का दिखाई पड़ेगा। रात को आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। खिली धूप निकलेगी। शुक्रवार 25 अप्रैल का तापमान 23 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शनिवार 26 अप्रैल का तापमान 24 से 41 डिग्री के बीच और रविवार 27 अप्रैल का तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्र का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। ‌

Hindi News / Farrukhabad / IMD weather forecast: 24 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, किया गया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो