scriptजल्द जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट, जानिए परिणाम जारी होने के बाद का प्रोसेस  | JNV Result 2025 Out Soon see the cutoff list and other process | Patrika News
शिक्षा

जल्द जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट, जानिए परिणाम जारी होने के बाद का प्रोसेस 

Jawahar Navodaya Vidyalaya Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति मार्च में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, JNVST कक्षा 6 और 9 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं।

भारतMar 10, 2025 / 12:25 pm

Shambhavi Shivani

JNV Result 2025
JNV Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति मार्च में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, JNVST कक्षा 6 और 9 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

ये हैं महत्वपूर्ण वेबसाइट 

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण वेबसाइट नोट कर लें-

navodaya.gov.in

cbseitms.nic.in

nvsadmissionclassnine.in

यह भी पढ़ें

बेटे की पढ़ाई के लिए मां ने छोड़ दी नौकरी, जेईई टॉप करके बेटा पहुंचा IIT Bombay

रिजल्ट पर दर्ज होंगी ये जानकारी 

छात्र का नाम 

रोल नंबर 
रजिस्ट्रेशन नंबर 

पिता का नाम 

माता का नाम 

जन्म तिथि 

विषय का नाम 

परीक्षा का साल 

प्रत्येक विषय का मार्क्स 

ग्रेड/डिविजन 

परसेंटज 

पास/फेल स्टेटस 

यह भी पढ़ें

एआई पर ज्यादा निर्भरता स्कूली बच्चों के लिए ठीक नहीं, रिपोर्ट ने किया खुलासा 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाएं 
होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट में जाएं और NVS Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें 

अब NVS Class 6th Result और NVS Class 9th Result में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें 
अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें और सबमिट बटन दबाएं 

इतना करते ही JNVST 2025 Result का पेज आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 

रिजल्ट के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें
यह भी पढ़ें

Success Story: नन से Medical Officer बनने की कहानी, कौन हैं इतिहास रचने वाली जीन रोज? जानिए

रिजल्ट आने के बाद क्या करें 

जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से चेक कर लें। अपनी स्थिति की जांच कर लें और चयनित छात्रों की सूची में अपना नाम देख लें। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय रहते स्कूल में रिपोर्ट करें। अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी ले जाएं। 

ये रहेगा कटऑफ (Navodaya Result 2025 Expected Cut-off Marks)

कैटेगरीसंभावित कटऑफ 
जनरल80-85 
ओबीसी 75-79
SC 71-74
ST 65-70

 

छात्रों की दी जाती है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) पूरे भारत में नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। NVS ने चरण 1 परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की थी, और चरण 2 परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को निर्धारित है। इन प्रतिष्ठित स्कूलों में सीट सुरक्षित करने के लिए छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। ऐसे में शहरी और खासकर ग्रामीण छात्रों के लिए यहां प्रवेश पाना जरूरी हो जाता है। 

Hindi News / Education News / जल्द जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट, जानिए परिणाम जारी होने के बाद का प्रोसेस 

ट्रेंडिंग वीडियो