Gud Chana Benefits : सुबह खाली पेट चना और गुड़ खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे
Eating Chickpeas and Jaggery on Empty Stomach : मन और शरीर दोनों को फिट रखने के लिए सही नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है। आयुर्वेद के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगे या भुने हुए चने के साथ थोड़ा गुड़ खा लें, तो यह एकदम परफेक्ट हेल्दी नाश्ता है। इससे न सिर्फ पेट साफ रहता है और पाचन बेहतर होता है, बल्कि कई छोटी-मोटी सेहत की समस्याएं भी दूर रहती हैं।
Gud Chana Benefits Eating Chickpeas and Jaggery on Empty Stomach for immunity boosters digestion
Gud Chana Benefits : सुबह का नाश्ता अगर सही और हेल्दी हो, तो पूरा दिन तरोताजा और एनर्जेटिक बीतता है। आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट भीगे या भुने हुए चने के साथ थोड़ा सा गुड़ खा लें, तो इससे न सिर्फ पाचन सही रहता है, बल्कि कई और बीमारियों से भी बचाव होता है।
वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर लीलाधर शर्मा बताते हैं कि चना और गुड़ में जबरदस्त पोषक तत्व होते हैं। अगर इन्हें रोज सुबह खाया जाए, तो शरीर फिट रहता है और दिनभर के लिए एनर्जी भी मिलती है।
Gud Chana Benefits : फायदे ही फायदे
पाचन तंत्र को करता है मजबूत: (Digestive System)
अंकुरित या भुने चने में फाइबर होता है, जो पेट की सफाई करता है। इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।