scriptMGNREGA Update: बड़ी खुशखबरी! अब इस जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से मिलेगा काम, 79.40 करोड़ की मिली स्वीकृति | MGNREGA Update: MNREGA workers will get work again | Patrika News
धमतरी

MGNREGA Update: बड़ी खुशखबरी! अब इस जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से मिलेगा काम, 79.40 करोड़ की मिली स्वीकृति

MGNREGA Update: मनरेगा मजदूरों को फिर से अब काम मिलेगा। नए वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से 30 लाख 42 हजार मानव दिवस कार्य स्वीकृत हुआ है।

धमतरीApr 17, 2025 / 11:46 am

Khyati Parihar

MGNREGA Update: बड़ी खुशखबरी! अब इस जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से मिलेगा काम, 79.40 करोड़ की मिली स्वीकृति
MGNREGA Update: धमतरी जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से अब काम मिलेगा। नए वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से 30 लाख 42 हजार मानव दिवस कार्य स्वीकृत हुआ है। इसकी कुल राशि 79 करोड़ 40 लाख रूपए है। इसके लिए मनरेगा विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है।
मनरेगा शाखा से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष-2024-25 में 32 लाख 46 हजार मानव दिवस कार्य का लक्ष्य रखा गया था। इसके विपरीत करीब 37 लाख मानव दिवस कार्य मनरेेगा मजदूरों को उपलब्ध कराया गया था। इस कार्य के एवज में मजदूरों को 91 करोड़ 62 लाख 77 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। वहीं मटेरियल का 29 करोड़ 86 लाख रूपए का सामाग्री भुगतान किया गया है।
बता दें कि धमतरी जिले में 1 लाख 56 हजार पंजीकृत जॉब कार्डधारी मजदूृर हैं। इसमें से 1 लाख 45 हजार सक्रिय जॉब कार्डधारी परिवार है। पंजीकृत मनरेगा परिवारो को 150 दिन का काम उपलब्ध कराना है। पूर्व में मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 243 रूपए का मजदूरी भुगतान किया जाता था। 1 अप्रैल से मजदूरी भुगतान में 18 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 261 रूपए मजदूरी भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

MGNREGA Wage Rate in Chhattisgarh: मनरेगा श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! मजदूरी दर में हुई बढ़ोतरी, अब एक दिन के मिलेंगे इतने रुपए

मनरेगा के तहत ये कार्य होंगे

मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और नया आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने का काम किया जाना है। इसके अलावा पुराने कार्यों को भी मनरेगा के तहत कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष-2020-21 में 85.58 लाख मानव दिवस, वर्ष-2021-22 में 59 लाख 81 हजार मानव दिवस, वर्ष-2022-23 में 48 लाख 48 हजार, वर्ष-2023-24 में 40 लाख 16 हजार और वर्ष-2024-25 में 23 लाख 36 हजार मानव दिवस कार्य मनरेगा मजदूरों को उपलब्ध कराया गया है। सभी कार्यों का मजदूरों को मजदूरी भुगतान भी हो चुका है।

Hindi News / Dhamtari / MGNREGA Update: बड़ी खुशखबरी! अब इस जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से मिलेगा काम, 79.40 करोड़ की मिली स्वीकृति

ट्रेंडिंग वीडियो