scriptMI vs GG, Eliminator: गुजरात जायंट्स को 47 हराकर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL के फ़ाइनल में बनाई जगह | MI vs GG, Eliminator: Mumbai Indians made it to the WPL final for the second time by defeating Gujarat Giants by 47 runs | Patrika News
क्रिकेट

MI vs GG, Eliminator: गुजरात जायंट्स को 47 हराकर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL के फ़ाइनल में बनाई जगह

MI vs GG, WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

नई दिल्लीMar 13, 2025 / 11:27 pm

Siddharth Rai

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women, Eliminator: हैली मैथ्यूज (77 रन/तीन विकेट) , नेट सायवर ब्रंट (77/एक विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और यास्तिका भाटिया के कुशल क्षेत्ररक्षण की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 47 हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 43 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। पहले ही ओवर में शबनिम इस्माइल ने बेथ मूनी (छह) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद हरलीन देओल (आठ) रनआउट हुई। कप्तान एश्ली गार्डनर (आठ) को हैली मैथ्यूज ने बोल्ड आउट किया।
10वें ओवर में गुजरात का चौथ विकेट डैनियल गिब्सन (34) के रूप में गिरा। इसके बाद फीबी लिचफील्ड और भारती फूलमाली ने पारी को संभालने का प्रयास किया। फीबी लिचफील्ड (31) और भारती फूलमाली (30) रन बनाकर आउट हुई। काश्वी गौतम (चार) को भाटिया ने रनआउट किया। आज मैच में यास्तिका भाटिया ने शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों का रनआउट किया।
18वें ओवर में सिमरन शेख (17) के रूप में गुजरात का आठवां विकेट गिरा। 19वें ओवर में तनुजा कंवर (16) को नट सायवर ब्रंट ने आउट किया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैली मैथ्यूज ने मेघना सिंह (पांच) को आउटकर गुजरात जायंट्स की पारी को 166 के स्कोर पर समेटकर अपनी टीम को 47 रनों से जीत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल जगह दिला दी। मुंबई इंडियंस की ओर से हैली मैथ्यूज को तीन विकेट मिले और एमेलिया केर ने दो विकेट लिये। शबनिम इस्माइल और नेट सायवर ब्रंट ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां गुजराज जायंट्स की कप्तान एश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 26 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट यास्तिका भाटिया (15) के रूप में गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी नेट सायवर ब्रंट ने हैली मैथ्यूज के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई।
17वें ओवर में काश्वी गौतम ने हैली मैथ्यूज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हैली मैथ्यूज ने 50 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (77) रनो की पारी खेली। 19वें ओवर में डैनियल गिब्सन ने नेट सायवर ब्रंट को आउटकर पवेलियन भेज दिया। नेट सायवर ब्रंट ने 41 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से (77) रन बनाये।
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर रनआउट हुई। हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में चार छक्के और दो चौके लगाये। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात जायंट्स की ओर से डैनियल गिब्सन ने दो विकेट लिये। काश्वी गौतम को एक विकेट मिला।

Hindi News / Sports / Cricket News / MI vs GG, Eliminator: गुजरात जायंट्स को 47 हराकर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL के फ़ाइनल में बनाई जगह

ट्रेंडिंग वीडियो