scriptराजस्थान के अनिल का ऐसा अनोखा शौक, आप भी जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान, हर तरफ हो रही चर्चा | Unique Collection Of Currency By Anil Prakash, Churu, Rajasthan News | Patrika News
चुरू

राजस्थान के अनिल का ऐसा अनोखा शौक, आप भी जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान, हर तरफ हो रही चर्चा

हर इंसान का कोई न कोई शोक होता है। किसी को अभिनय का, किसी को गाना गाने का तो किसी को घूमने का। लेकिन एक सख्श ऐसा है। जिसका शौक केवल दुर्लभ नोट और सिक्के एकत्रित करने का है। वो काम बीते 50 सालों से करते आ रहे हैं।

चुरूJun 19, 2023 / 12:16 pm

Kirti Verma

Anil Prakash Churu

चूरू. हर इंसान का कोई न कोई शोक होता है। किसी को अभिनय का, किसी को गाना गाने का तो किसी को घूमने का। लेकिन एक सख्श ऐसा है। जिसका शौक केवल दुर्लभ नोट और सिक्के एकत्रित करने का है। वो काम बीते 50 सालों से करते आ रहे हैं। उनके लिए ये किसी खजाने से कम नहीं है। आज भी इस कार्य को अनवरत कर रहे हैं। आप इनके बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इतना दुर्लभ संग्रह देखकर आपको आश्चर्य भी होगा। ऐसा ही कार्य कर रहे हैं जिला मुख्यालय के वार्ड 51 में रहने वाले अनिल प्रकाश।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें नोट और सिक्कों के संग्रहण का चाव था। ये धीरे-धीरे जैसे समझ पकड़ी शोक में तब्दील हो गया। इस अवधि में उनको रातों-रात पैसों की बारिश का मौका भी मिला। लेकिन उनके शोक के आगे ये ऑफर भी बौना साबित हो गया। उन्होंने बताया कि वह 6 साल की उम्र से वह करेंसी का संग्रह कर रहे हैं। जब घर पर आने वाले मेहमान कोई पैसे देकर जाते तो वह उन पैसों को खर्च नहीं करते थे बल्कि उन्हें सुरक्षित रख लेते थे। यही कारण है कि आज उनके पास अमेरिका, सऊदी अरब, नेपाल, साउथ अफ्रीका सहित अनेको देशों की करेंसी है।

यह भी पढ़ें

40 अभ्यर्थियों की फिर हो सकती है गिरफ्तारी, अब हुआ ये नया खुलासा

दूर-दराज से लोग देखने आते
अनिल प्रकाश की ओर से करंसी का किया अनूठा संग्रहण लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कारण आस-पास के लोग भी इस संग्रह को बड़े चाव से देखने आते हैं। लोगों के चेहरों पर करंसी देखकर आने वाली मुश्कान से अनिल प्रकाश बेहद प्रसन्न नजर आते हैं।

एक और 5 के नोट का 7 हजार रुपए में बेचने का मिला ऑफर
अनिल प्रकाश ने बताया कि उनके इस संग्रह में कई ऐसे पुराने नोट है। जिसके कारण उनके पास कई बेहतर ऑफर आए लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उनके इन्ही दुर्लभ नोटों में से एक रुपए के दो नोट के उन्हें 7 हजार रुपए मिल रहे थे। 5 रुपए के एक दुर्लभ नोट के 7 हजार तक बेचने का ऑफर भी उनको मिला, वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। 5 रुपए के दुर्लभ नोट में हरिण की फोटो छपी है और इन सब में अलग-अलग गवर्नर के हस्ताक्षर है। इसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है।

Hindi News / Churu / राजस्थान के अनिल का ऐसा अनोखा शौक, आप भी जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान, हर तरफ हो रही चर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो