scriptChandauli news: घर लौट रहा था पांच वर्षीय बालक अचानक सामने से आ गयी ट्रैक्टर, मच गया कोहराम | A five year old boy was returning home when suddenly a tractor came fr | Patrika News
चंदौली

Chandauli news: घर लौट रहा था पांच वर्षीय बालक अचानक सामने से आ गयी ट्रैक्टर, मच गया कोहराम

चंदौली के पड़रिया गांव के पास शुक्रवार की रात तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी।

चंदौलीJun 19, 2023 / 12:51 pm

Santosh Kumar

chn_03.jpg

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में इकट्ठा घायल बच्चे के परिजन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के पास रविवार की देर रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को लेकर परिजन आनन फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।
chn_02.jpg

तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने मारा बालक को टक्कर


जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव निवासी इब्राहिम का पुत्र पांच वर्षीय हुसैन रविवार की रात लगभग 10 बजे शौच कर के घर लौट रहा था। इस दौरान मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही घायल बालक को लेकर परिजन निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय हुसैन को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
chn_01.jpg

अवैध मिट्टी खनन के कारोबार के चलते गई बालक की जान


इलाके में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। शासन के रोक के बाद भी इलाके में कई जगहों पर जेसीबी से मिट्टी खनन का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर रात के दौरान खनन की मिट्टी को जगह जगह पहुंचाने जाते हैं। रात में ट्रैक्टर चालक बेतरतीब गति में चलते हैं। इन चालकों के पास ना कोई ड्राइवरी लाइसेंस होता है नहीं तो किसी प्रकार की कागजात होते हैं।

Hindi News / Chandauli / Chandauli news: घर लौट रहा था पांच वर्षीय बालक अचानक सामने से आ गयी ट्रैक्टर, मच गया कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो