scriptसोने की कीमतों ने मचाया भौकाल, चांदी पर तेज गति से बढ़ा निवेश | investors are now turning towards silver due to the record rise in gold prices in burhanpur mp | Patrika News
बुरहानपुर

सोने की कीमतों ने मचाया भौकाल, चांदी पर तेज गति से बढ़ा निवेश

gold prices: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त के चलते अब निवेशकों का रुझान चांदी की ओर बढ़ रहा है। ठोस चांदी में बेहतर रिटर्न और सोने की तुलना में कम दाम होने के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।

बुरहानपुरApr 19, 2025 / 11:24 am

Akash Dewani

investors are now turning towards silver due to the record rise in gold prices in burhanpur mp
gold prices: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सोने के दाम में गिरावट की खबर के बाद इसे नीचे आने की बजाय सोना इन दिनों ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। शुक्रवार के दिन सोना 24 कैरेट 95 हजार से अधिक प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट 87500 रुपए प्रति दस ग्राम तक दाम पहुंच गए। ऐसे में अब लोगों का रुझान चांदी की तरफ बढ़ रहा है। क्योंकि ठोस चांदी में इसका रिटर्न 95 से 99 फीसदी तक है। जबकि ज्वेलरी का 75 से 80 फीसदी है। पिछले तीन माह में इसकी खरीदी में 25 फीसदी की बढ़त देखी गई।
चांदी के दाम 95 हजार रुपए प्रति किलो हो गए। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश लोग चांदी लेना ही पसंद कर रहे हैं। ठोस चांदी ज्यादा बिक रही है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि मध्यम वर्गीय परिवार सोने के दाम सुनकर ही पीछे हट रहे हैं, लेकिन चांदी की खरीदी में रुझान बढ़ गया, क्योंकि यह सोने की तुलना में सस्ती है और इसका रिटर्न भी 99 प्रतिशत है। इसलिए अभी चांदी में ज्यादा रुझान है। तीन माह में इसकी खरीदी ज्यादा बढ़ी है। खासकर अंचल के लोग इसे ज्यादा खरीद रहे हैं। सोने के दाम अगले सप्ताह तक 24 कैरेट एक लाख पार तक जाने की संभावना है।

दिवाली पर था 80 हजार का भाव

दिवा पर सोना 80 हजार 100 रुपए तोला तक था। जबकि अभी 24 कैरेट 95 हजार रुपए है। यानी छह माह में ही दाम में 15 हजार रुपए की वृद्धि देखी गई, जो की बहुत बड़ा अंतर है।

छोटी ज्वेलरी की डिमांड

सराफा व्यापारी संतोष सराफ बताते हैं कि भाव शुक्रवार को 24 कैरेट 95 हजार पार पहुंच गए। जो अब तक सर्वाधिक है। बड़ी ज्वेलरी के बजाय छोटी ज्वेलरी ही बिक रही है। चांदी के दाम पहले की तुलना में कम है। पिछले साल यह 97 हजार रुपए किलो थी, अभी 95 हजार रुपए है। लोग चांदी ज्यादा खरीदना पसंद कर रहे हैं। ठोस चांदी में रिटर्न अच्छा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव 10 ग्राम

24- 95000
22- 87500

चांदी के दाम किलो में प्रतिवर्ष अप्रेल में

2020- 42700
2021- 67000
2022- 69910
2023- 80400
2024- 82270
2025- 95000

सोने के भाव- 22 कैरेट
माह भाव 10 ग्राम

मार्च 2019- 33200
जनवरी 2020- 40000
जनवरी 2021- 52000
दिसंबर 2021- 49500
जनवरी 2022- 50000
दिसंबर 2022- 53500
जनवरी 2023- 55000
फरवरी 2023- 53300
फरवरी 2024- 58900
अप्रैल 2024- 87500

Hindi News / Burhanpur / सोने की कीमतों ने मचाया भौकाल, चांदी पर तेज गति से बढ़ा निवेश

ट्रेंडिंग वीडियो