Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों ने अपना 5 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। रिलेशन में रहते हुए कई बार 12 साल छोटे अर्जुन को डेट करने की वजह से मलाइका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी कपल शादी तक का फैसला कर चुके थे। खबर थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, लेकिन फिर अचानक खबर आई कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। अब दोनों के ब्रेकअप को एक लंबा अरसा बीत चुका है, फिर भी अक्सर मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर प्यार, पछतावे और जिंदगी में आगे बढ़ने को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मलाइका का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने अपने और अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर संग अपनी जिंदगी शुरू की थी, कपल के फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद भी करते थे, लेकिन फिर प्यार की कसमें खाने वाले मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार आ गई और ब्रेकअप हो गया। उसका कारण आज भी कोई नहीं जानता। अब इसी बीच मलाइका का पोस्ट सामने आया है। इसमें उन्होंने लिखा, “एक बात जो मैंने सीखी है वह यह है कि जीवन एक विरोधाभास है। ठीक होने के लिए आपको चोट लगेगी, प्यार करने के लिए आपको टूटना होगा और शांति पाने के लिए आपको अराजकता का सामना करना होगा। अपने जीवन में किसी भी अनुभव पर कभी पछतावा न करें, क्योंकि यह हमेशा आपके जीवन में संतुलन लाने के लिए होता है। रोशनी हमेशा साथ देती है।” मलाइका के इस पोस्ट से यूजर्स इसे डायरेक्ट अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि मलाइका को अर्जुन से अलग होकर कोई पछतावा नहीं हो रहा है। वह अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।
मलाइका रहती हैं इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव (Malaika Arora Instagram)
मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर प्यार और मोहब्बत वाले पोस्ट करती हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा के हर पोस्ट को उनके फैंस अर्जुन कपूर से जोड़कर देखते नजर आते हैं। ब्रेकअप के बाद से मलाइका अपनी जिंदगी में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं उन्होंने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ एक रेस्टोरेंट खोला है जिसमें वह काफी समय बिताती भी नजर आती हैं। वह अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीती हुई नजर आती हैं।