scriptBijnor News : पूर्व मंत्री के गांव भंडारे में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Bijnor | Patrika News
बिजनोर

Bijnor News : पूर्व मंत्री के गांव भंडारे में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Bijnor News : पूर्व मंत्री के गांव में सुरक्षा के लिहाजे से पुलिस बल किया गया तैनात की गई ड्रोन से निगरानी
 

बिजनोरMay 25, 2023 / 07:38 pm

Ujjwal Srivastava

Bijnor News : पूर्व मंत्री के गांव भंडारे में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

अशोक कटारिया के गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री गण

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बिजनौर में एमएलसी अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथया में पहुंचे जहां वह भंडारे में शामिल हुएं इसके आलावा कई बड़े नेता भी बिजनौर पहुंचे।
गुरुवार को पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया द्वारा अपने गांव में कथा एवं भंडारे का आयोजन किया गया थां। जिसमे भाजपा नेताओं के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अशोक कटारिया के गांव पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुदेव के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। और प्रांगण में उपस्थित लोगों से वार्ता की व अभिवादन स्वीकार किया।
कथा और भंडारे में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन से निगरानी की गई। हीमपुर प्रथया गांव में काफ़ी तादाद में भाजपा नेताओंपहुंचें इनके आलावा भाजपा के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा. भाजपा के बागपत सांसद सत्यपाल मलिक. सांसद विजयपाल तोमर. कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव के आलावा सपा के विधायक अतुल प्रधान भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे

Hindi News / Bijnor / Bijnor News : पूर्व मंत्री के गांव भंडारे में शामिल होने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

ट्रेंडिंग वीडियो