scriptजयंत चौधरी ने फिर किया कांग्रेस को साथ लेने का इशारा, बोले- सच को तो नकार नहीं सकते | UP Politics Jayant Chaudhary on Opposition Unity for lok sabha 2024 | Patrika News
बिजनोर

जयंत चौधरी ने फिर किया कांग्रेस को साथ लेने का इशारा, बोले- सच को तो नकार नहीं सकते

UP Politics: नीतीश कुमार की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में जयंत चौधरी भी शामिल होने जा रहे हैं।

बिजनोरJun 12, 2023 / 05:18 pm

Rizwan Pundeer

 Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी ने भी विपक्षी एकता पर जोर दिया है।

UP Politics: जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जहां कांग्रेस पर हमलावर दिखत रहे हैं, वहीं जयंत का रुख कांग्रेस के लिए नरम रहा है। 2024 में विपक्षी एकता की बात पर जयंत ने कहा है कि कांग्रेस को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस की एक अहम भूमिका
समरसता अभियान के तहत बिजनौर पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि ये एक अहम बैठक है। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा। वह भी 23 जून को पटना में विपक्षी एकता के लिए होने वाली बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस के साथ आने पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजनीति के फ्रेमवर्क में कांग्रेस की अहम भूमिका है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।

सपा से गठबंधन बरकरार है: जयंत
समाजवादी पार्टी के साथ रिश्तों में दरार आने की बात को रालोद मुखिया चौधरी जयंत ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा से उनका गठबंधन नहीं टूटा है। मैं और अखिलेश यादव इसके बारे में कह चुके हैं। निकाय चुनाव में तालमेल नहीं हो पाया तो दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने हिसाब से लड़े।
जयंत चौधरी ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से पहलवानों के साथ है। मामले में बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की जानी चाहिए लेकिन सरकार उनको बचाने की कोशिश में है। ये पहली बार है कि दुष्कर्म के केस में पीड़िता को आरोपित के सामने लाकर पूछताछ की जा रही है। साफ है कि दिल्ली पुलिस दबाव में काम कर रही है।

Hindi News / Bijnor / जयंत चौधरी ने फिर किया कांग्रेस को साथ लेने का इशारा, बोले- सच को तो नकार नहीं सकते

ट्रेंडिंग वीडियो