6 साल और 5 साल की 2 बहनों के साथ शादी में रेपबिजनौर के शेरकोट इलाके के वाजिदपुर गांव में नहटौर से बरात आयी थी, बरात में शामिल दो ममेरी फुफेरी बहनें भी आई थी। यहां एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने नशा करने के बाद 6 साल और 5 साल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना करीब चार दिन पहले की है।
लेकिन सुबह तक जब दोनो बहने दिखाई नही पडी तो उनकी खोजबीन की गयी,तब विवाह स्थल से सात सौ मीटर की दूरी पर अर्धबेहोशी की हालत में दोनों बहनें एक खेत में मिली। दोनों की हालत को देखने से ही उनके साथ की गई दरिंदगी का पता चल रहा था।
शादी की फोटो और वीडियो से पहचाना आरोपी
पीडित बच्चियों ने परिजनो को बताया कि बारात में एक रिश्ते के चाचा ने ही उनके साथ गलत काम किया। हालाकिं, बच्चियां अपने उस चाचा का नाम नही बता पा रही है। पुलिस शादी की वीडियो फोटो देखकर आरोपी की तलाश में जुट गई है, लेकिन देर शाम बच्चियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ भेजा गया था।
बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान ने कहा, पीड़िता के परिवार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही रहने वाले मनोज का नाम प्रकाश में आया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी चाचा पर लगे ये एक्ट
एसपी ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पुछताछ में बताया कि शादी समारोह में वह शामिल था। रात में नशा करने के बाद उसने दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।
एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ थाना शेरकोट में आईपीसी की धारा 376 एबी (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 363 (अपहरण), 5 एम/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।