तीन अलग-अलग किस्तों में लिया कर्ज
सरकारी रिकार्ड पर नजर डाली जाए तो मार्च की शुरुआत में यानी पांच तारीख को 2000-2000 हजार करोड़ का कर्ज तीन अलग-अलग किस्तों में (14 साल, 20 साल और 23 साल के लिए) लिया गया। फिर 7 दिन बाद 12 मार्च को दो किस्तों में कर्ज लिया। अब 19 मार्च को फिर से तीन किस्तों में कर्ज लिया। राज्य का कर्ज बजट से ज्यादा हो गया है। 2026 में कर्ज 4.99 लाख करोड़ हो जाएगा, जबकि नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने 4.21 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।
कांग्रेस ने मनाई कर्ज की होली
बुधवार को कांग्रेस ने विरोधस्वरूप कर्ज पंचमी मनाई। वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में भोपाल में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगाकर कर्ज के बारे में जानकारी दी। आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए कर्जा ले रही है। इस दौरान कार्यकर्ता तख्तियां लिए थे। इनमें कर्ज के विरोध में स्लोगन लिखे थे। उनका कहना है कि सरकार कर्ज की रकम कहां ले जा रही है, इसका जवाब देना होगा।