एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों को हटाया
MP TRANSFER – मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है।कई जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। कुल 9 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
MP TRANSFER – मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है।कई जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। कुल 9 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया उनमें उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर शामिल है। इस संबंध में प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
मध्यप्रदेश के चार जिलों अशोकनगर, हरदा, उज्जैन और विदिशा के कलेक्टरों को बदला गया है। अशोकनगर जिले का कलेक्टर आदित्य सिंह को बनाया गया है जबकि सिद्धार्थ जैन को हरदा, अंशुल गुप्ता को विदिशा और रौशन कुमार सिंह को उज्जैन जिले की कमान सौंपी गई है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
जनजातीय कार्य विभाग के पीएस गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Hindi News / Bhopal / एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों को हटाया