इधर 9वीं के छात्र को आया साइलेंट अटैक, मौत
शिवपुरी. जयदीप सिर्फ 14 साल का था। 9वीं में पढ़ता था। शनिवार रात 10 बजे खाना खाते बेहोश हुआ और हमेशा के लिए सांसें थम गईं। डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। घटना फिजिकल क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी की है। जयदीप पिता अन्नू राठौर खाना खा रहा था। तभी बेहोश होकर जमीन पर लेट गया। घर वाले जिला अस्पताल ले गए, धड़कन गायब थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष पाठक ने सीपीआर दी तो धड़कन लौट आई। अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं था, उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम न कराने से मौत के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया।
इधर जबलपुर में भैंस ने रौंदा, शख्स की मौत
घर में डेयरी चलाने वाले 70 साल के प्रकाशचंद्र तिवारी को भैंस ने धक्का दिया और वे उसी के खुर से कुचले गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया, परियट के तिवारी डेयरी में श्रमिकों के साथ खुद मवेशियों की सेवा करते थे। शनिवार रात चारा-भूसा देख रहे थे, तभी एक भैंस बिदक गई। उसे संभालने से पहले वे गिरे और खुर से कुचले गए। घरवाले पनागर अस्पताल ले गए। तक तक उनकी सांस टूट गई।
हंसी मजाक पड़ा भारी, दोस्तों ने ली दोस्त की जान
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हंसी-ठिठोली में साथियों ने श्रमिक की जान ले ली। साथियों ने जगन्नाथ दाल मिल में श्रमिक मोतीराम जामरे (28) के प्राइवेट पार्ट के जरिए शरीर में हवा भर दी। हवा के दबाव से नसें, आंत व अंदरूनी अंग फट गए। निजी अंग से खून निकलने लगा। एक व्यक्ति उसे एमवायएच अस्पताल ले गया और बिना भर्ती कराए भाग निकला। मोतीराम की मौत हो गई। मूलत: खरगोन का रहने वाला मोतीराम पालदा में रहता था। वह हाल ही में इंदौर आया था। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मिल में धीरज और महेंद्र अनाज की सफाई के लिए कम्प्रेसर का इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों ने मोतीराम की ओर हाईप्रेशर हवा छोड़ दी। उनपर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।
प्राइवेट पार्ट से बहने लगा खून
घटना रविवार सुबह की है। आजाद नगर एसीपी हिमांशु कार्तिकेय ने बताया, घटना फैक्ट्री में ही हुई। कंप्रेशर से हवा भरने के बाद मोतीराम के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। एक साथी उसे एमवाय अस्पताल ले गया। डॉक्टरों की पूछताछ के दौरान वह फोन पर बात करते भाग निकला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने संयोगितागंज पुलिस को सूचना दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई है। बताते हैं, कैमरे और घटनास्थल के बीच ग्रीन नेट लगा रहा था।
भाई से कहा था घंटे भर में लौट आऊंगा
मोतीराम के भाई शेरू ने बताया, सुबह 6.45 बजे भाई से बात हुई थी। उसने घंटेभर में लौट आने की बात कही। फिर घंटेभर बाद उसे बताया गया कि मोतीराम का एक्सीडेंट हो गया है। एमवाय अस्पताल पहुंचे तो, भाई की मौत हो चुकी थी।