अंता . एक अप्रैल से राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव होगा। एक पारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे। जबकि छुट्टी दोपहर 1 बजे होगी। दो पारी स्कूलों का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे लगेगी। शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष गजराज ङ्क्षसह ने बताया कि शिविरा पंचांग के मुताबिक यह बदलाव एक अप्रैल से शुरू होगा। वर्तमान में एक पारी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। वहीं दो पारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है।