जिनालय की रजत जयंती पर किया ध्वजारोहण
कुंथुनाथ जिनालय, श्रीनगर के रजत जयंती पर आयोजित पंचान्हिका महोत्सव के पांचवें दिन में जिनालय में 18 अभिषेक, सत्तरभेदी पूजा के विधान के साथ केसर का महाभिषेक किया गया। आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर के सान्निध्य में बाजे -गाजे के धुन के साथ फूलों की वर्षा व जयकारों के बीच 25वां ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ किया गया। […]


कुंथुनाथ जिनालय, श्रीनगर के रजत जयंती पर आयोजित पंचान्हिका महोत्सव के पांचवें दिन में जिनालय में 18 अभिषेक, सत्तरभेदी पूजा के विधान के साथ केसर का महाभिषेक किया गया। आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर के सान्निध्य में बाजे -गाजे के धुन के साथ फूलों की वर्षा व जयकारों के बीच 25वां ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ किया गया। वहीं, अर्हद्महापूजन के तृतीय दिन परमात्मा कुंथुनाथ के माता-पिता, इंद्र-इंद्राणी की स्थापना कर प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। 108 महाभिषेक का विधान किया गया। आचार्य ने कहा कि आज से 25 वर्ष इस जिनालय की स्थापना की गई थी। सुरेशभाई, विकास कुमार नाहर परिवार ने ध्वजारोहण किया। जन्मोत्सव में मुंबई के नरेंद्र भाई वाणीगोता ने भक्ति रमझट जमाई। अर्हद्महापूजन का संपूर्ण विधि-विधान में मुकेश भाई, अनिल पंडित, निलेश पंडित आदि ने संपन्न कराए। तेजराज जीवराज मल्लेच्छा परिवार ने प्रतिष्ठा के समय का फलेचुंदड़ी का इतिहास अखंड रखा। कंकुबाई बाबूलाल जीरावला परिवार व लीला देवी तेजराज मल्लेच्छा परिवार लाभार्थी रहे। उत्सव में ट्रस्ट मंडल, कुंथुनाथ जिन भक्ति मंडल, सेवा मंडल, महिला भक्ति मंडल, सामायिक मंडल आदि का सहयोग रहा। गुरुवार को आचार्य कुमार पार्क जैन संघ में पहुंचेंगे।
Hindi News / Bangalore / जिनालय की रजत जयंती पर किया ध्वजारोहण