CG News: अनजान लड़की का वॉट्सऐप पर आया कॉल
मामला 16 जनवरी 2025 का है। प्रार्थी ने बताया कि रात 9 बजे एक अनजान लड़की का वॉट्सऐप कॉल आया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसने उसके साथ
अश्लील हरकत की है। उसका वीडियो बना लिया है। धमकी दी गई कि पैसे न दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद दो अन्य लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे।
ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम
CG News: डर के मारे प्रार्थी ने कुल 6.83 लाख आरोपियों को दे दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि रकम को विभिन्न बैंकों के म्यूल खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी अजय मंडल को बिहार से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पता चला कि अजय मंडल और शशि कुमार उर्फ आर्यन ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम करते थे। इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए करते थे। आरोपियों ने
ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाया और पैसे वसूले। अजय की उम्र 24 साल है। पुलिस अब रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में है।