CG News: रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्र ने किया उद्घाटन
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार मे इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के पुलिस पेट्रोल पंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर पंप का शुभारम्भ किया। सबसे पहले अपनी गाड़ी में खुद डीजल डाला। उन्होंने 6 महीने के अल्प समय मे ही पेट्रोल पंप संचालन की पूरी तैयारी करने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सराहना की। सिटी कोतवाली के बगल में स्थित पेट्रोल पंप क़ा संचालन पुलिस द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहजे। नॉर्मल के साथ एक्सट्रा प्रीमियम फ्यूल मिलेगा
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक मिश्र ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से पुलिस के साथ आम जनता को भी गाड़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण ईंधन आसानी से मिलेगा। जिम्मेदारी के साथ पंप का संचालन पुलिस करेगी। लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने पेट्रोल पंप कार्यालय का अवलोकन किया। इंडियन ऑइल के अधिकारियों से पेट्रोल की गुणवाता आदि की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस पेट्रोल पंप में नार्मल ईंधन के साथ ही एक्स्ट्रा प्रीमियम क्वालिटी का ईंधन भी मिलेगा। प्रति लीटर इसका मूल्य नार्मल से करीब 7.50 रुपए अधिक होगा। यह ईंधन ईको फ्रैंडली होता है। इस दौरान एएसपी अभिषेक सिंह, हेमसागर सिदार, एसडीएम अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।