scriptPM आवास योजना से ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां, महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव.. | PM Awas Yojana, change Mahtari Vandan Yojana | Patrika News
बालोद

PM आवास योजना से ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां, महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव..

PM Awas Yojana: यह पक्का मकान हमारी मेहनत और सरकार की मदद का प्रतीक है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देता हूं।

बालोदApr 23, 2025 / 01:43 pm

Shradha Jaiswal

PM आवास योजना से ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां, महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव..
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मेहनत मजदूरी कर अपने एवं परिवार के लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था करने वाले रवि बाई और रमउ कुंभकार के जीवन में खुशियों की नई सौगात मिली है।
यह भी पढ़ें

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी 11 को.. हितग्राही को मकान किया जाएगा चयन

PM Awas Yojana: ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां

गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा में रमउ कुंभकार और उनकी पत्नी रवि बाई की जिंदगी मेहनत, धैर्य और संघर्ष का जीवंत चित्र है। रमउ पेशे से कुम्हार हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन निर्वाह करते हैं। वे कई वर्षों से परिवार को कच्चे घर की टपकती छत और कमजोर दीवारों से मुक्ति दिलाकर, पक्का मकान बनाना चाह रहे थे। उनकी पत्नी रवि बाई घर-गृहस्थी संभालने के साथ अपने पति के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं।

महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव

रवि बाई के जीवन में एक और सकारात्मक बदलाव आया है, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना। इसके तहत उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जो उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। इसके लिए भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
PM आवास योजना से ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां, महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव..

बच्चों के भविष्य की नींव है

रमउ ने कहा कि मेरे परिवार ने कई वर्ष कच्चे घर में गुजारे, यह मकान सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं बल्कि हमारी उम्मीदों और बच्चों के भविष्य की नींव है। यह पक्का मकान हमारी मेहनत और सरकार की मदद का प्रतीक है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देता हूं।

अब मजबूत व पक्का मकान बन गया

रवि बाई ने बताया कि उनका कच्चा घर, जो बारिश में टपकता था और सर्दियों में ठंड से सुरक्षा नहीं दे पाता था। अब एक मजबूत पक्के मकान में बदल चुका है। यह सब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संभव हो पाया है। अब वे अपने नए घर की चौखट पर खड़े होकर उसकी मजबूत दीवारों और पक्की छत को निहारते हैं, तो उनके चेहरे पर खुशी और संतुष्टि का अहसास होता है।

Hindi News / Balod / PM आवास योजना से ग्रामीणों के जीवन में आईं खुशियां, महतारी वंदन योजना से भी आया बदलाव..

ट्रेंडिंग वीडियो