scriptAyodhya: शादी के बाद पति-पत्नी एक रात रहे साथ, फिर एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार | Patrika News
अयोध्या

Ayodhya: शादी के बाद पति-पत्नी एक रात रहे साथ, फिर एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

शादी के बाद पति-पत्नी सिर्फ 12 घंटे एक साथ रहे। उसके बाद दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। हर किसी की आंखें नम हो गई।

अयोध्याMar 10, 2025 / 05:01 pm

Mahendra Tiwari

Ayodhya News

शादी समारोह की फोटो

Ayodhya News: शादी के बाद बारात लौट कर आई घर में नए मेहमान आने को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था। घर में शहनाई बज रही थी। उस दिन देर रात तक घर में गाना बजाना चला। सुहागरात रात के दिन करीब 12 बजे दुल्हन और दूल्हा अपने कमरे में चले गए। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज़ लगाई। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिवार के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Ayodhya News: अयोध्या जिले की कैंट थाना सहादतगंज मुरावन टोला शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई। जब दूल्हा और दुल्हन कमरे में मृत पाए गए।
दुल्हन का शव बिस्तर पर पड़ा था। जबकि दूल्हे का शव कमरे में लगे पंखे पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। दुल्हन के गले पर मिले निशान के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

पति और पत्नी के रूप में दोनों सिर्फ एक रात रहे साथ

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के मुरावन टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार का विवाह थाना खंडासा के गांव डीली सरैया महोलिया के रहने वाले ननकू राम की बेटी शिवानी के साथ हुआ था। 8 मार्च को दुल्हन गौना में विदा होकर आई थी। 9 मार्च को बहुभुज का कार्यक्रम था। घर में शहनाई बज रही थी। 8 मार्च की रात दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। 9 मार्च की सुबह 7 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा पीट कर आवाज़ लगाई। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी।

पुलिस के सामने दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर मच गई चीख पुकार

पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दरवाजा का लॉक तोड़कर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पुकार मच गई। दूल्हा कुंडी से लटका मिला तो दुल्हन बेड पर मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस ने पति पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि दूल्हा ने दुल्हन की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। लेकिन इसके पीछे वजह क्या थी। यह बात सभी के समझ से परे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे

पुलिस का मानना है कि दोनों का शव कमरे में मिला है।
कमरा अंदर से बंद था। संभावना है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हो गई है। इसमें अन्य किसी के शामिल होने की संभावना न के बराबर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे।

एक वर्ष पहले हुई थी शादी 8 मार्च को गौना में दुल्हन विदा होकर घर आई थी

मृतक प्रदीप के पिता की आज से लगभग 22 वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रदीप टाइल्स लगाने का काम करता था। बड़ा भाई दीपक ट्रक चलाता है। दोनों भाइयों ने अपनी मेहनत से बहन की शादी किया। प्रदीप की शादी 1 वर्ष पहले 2024 में हुई थी। दोनों की फोन पर रोजाना बात भी होती थी। एक साल बाद 8 मार्च को गौना में दुल्हन घर विदा होकर आई थी।
यह भी पढ़ें

Gonda: शादी होने के बाद भी प्रेमी नहीं मान रहा था फिर पति-पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई सन्न

परिजन बोले दोनों के बीच न जाने क्या हुआ

प्रदीप की पत्नी शिवानी दो बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसने कक्षा 8 तक की पढ़ाई की थी। शिवानी के पिता लोहा मंडी में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतका के बाबा सालिगराम व चाचा संतराम ने बताया कि बेटी को अच्छे से विदा किया था न जाने दोनों में क्या हो गया। प्रदीप और शिवानी दोनों का पोस्टमार्टम के बाद एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार के लोगों अब भी रो-रो कर बेहाल हैं।

Hindi News / Ayodhya / Ayodhya: शादी के बाद पति-पत्नी एक रात रहे साथ, फिर एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो