मीन राशि में मार्गी शुक्र जानें किसे पहुंचा सकता है नुकसान
मेष राशि (Venus Direct 2025 Effect On Aries)
उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर मेष राशि वालों को अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस अवधि में शुक्र मेष राशि वालों को दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है। हालांकि, घरेलू स्तर पर भी कुछ खर्च हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका किसी भी तरह से विदेशया किसी दूर के स्थान से संबंध है तो शुक्र बचत में मददगार बन सकते हैं।उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
कन्या राशि (Venus Direct 2025 Effect On Virgo)
कन्या राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी हो रहे हैं। आमतौर पर यहां शुक्र अच्छा फल नहीं देते हैं। लेकिन उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर तुलनात्मक रूप से नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकेंगे और कुछ मामलों में मदद भी कर सकते हैं।उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
तुला राशि (Venus Direct 2025 Effect On Libra)
तुला राशि वालों के लिए शुक्र छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में मार्गी होने से कुछ मामलों में शुक्र की नकारात्मकता कम हो सकती है जिसका लाभ आपको मिल सकता है। शुक्र की इस अवस्था को शत्रुओं में वृद्धि कराने वाला माना गया है। इसलिए विवाद वाली जगहों से दूर रहने में भलाई है। उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा। ये भी पढ़ेंः सूर्य मेष राशि में करेंगे गोचर, इन 7 राशियों से रूठ जाएगा भाग्य