scriptChaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से मीन राशि में बनेगा शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों को मिलेगा खूब धन और सफलता | Chaturgrahi Yog 2025 | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Chaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से मीन राशि में बनेगा शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों को मिलेगा खूब धन और सफलता

Chaturgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 14 अप्रैल को शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बनेगा। यह योग 3 राशियों को खूब धन और सफलता देगा। आइये जानते हैं किन राशियों पर किस्मत मेहरबान होने वाली है (Shani Sadesati) ।

भारतApr 12, 2025 / 07:57 pm

Pravin Pandey

Chaturgrahi Yog 2025 Meen Rashi surya gochar 14 April Shani sadesati rahu effect

Chaturgrahi Yog 2025 Meen Rashi surya gochar 14 April Shani sadesati rahu effect 3 zodiac: चतुर्ग्रही योग 2025 का प्रभाव

Chaturgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार समय-समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं। इसके अलावा उदय, अस्त और वक्री, मार्गी होने की घटनाओं को घटित करते हैं। साथ ही इनके संयोजन से शुभ और अशुभ योग भी बनते रहते हैं। इसका सभी 12 राशियों के लोगों पर असर पड़ता है, भले ही किसी पर सकारात्मक असर पड़े और किसी पर नकारात्मक।

अभी मीन राशि में सूर्य, राहु, शुक्र, शनि (Shani Sadesati) और बुध की मौजूदगी के कारण पंचग्रही योग बना रहे हैं। 14 अप्रैल को मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में चले जाएंगे। इससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। यह बेहद शुभ फल देने वाला योग है और 18 मई 2025 को राहु गोचर से पहले तक यह संयोग बना रहेगा।

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अभी शक्तिशाली शत्रु ग्रहों शनि और सूर्य के मीन राशि में अन्य ग्रहों के साथ रहने से कई राशि के लोगों को शुभ फल नहीं मिल रहे हैं। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य गोचर के बाद बना चतुर्ग्रही योग 2025 महाविशिष्ट राजयोग का निर्माण करेगा। इससे की राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी, हालांकि इससे कुछ राशियों के लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यहां जानते हैं कि चतुर्ग्रही योग 2025 से किन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने वाला है।


चतुर्ग्रही योग 2025 से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ ( Lucky Zodiac Sign Due To Chaturgrahi Yog 2025)


मकर राशि (Chaturgrahi Yog 2025 Effect On Makar Rashi)

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार आपकी राशि मकर है तो चतुर्ग्रही योग आपकी राशि के तीसरे भाव में बनेगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही आप शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हुए हैं। इसके प्रभाव से मकर राशि वालों को कारोबार में लाभ होगा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता पाएंगे। इस समय मकर राशि वालों के लंबे समय से लटके काम पूरे हो सकते हैं।
इस समय मकर राशि वालों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सबसे अधिक लाभ मकर राशि के उन लोगों को होगा जो रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस अवधि में आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इसके अलावा चतुर्ग्रही योग 2025 के प्रभाव से आप अपने द्वारा तय हर लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। आप में नए विचार आएंगे जो आपके काम को तेजी से पूरा करने में मददगार बनेंगे। इसके अलावा भाग्य का साथ मिलने से आपकी की कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः

Surya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका


कुंभ राशि (Chaturgrahi Yog 2025 Effect On Kumbh Rashi)

आपकी राशि कुंभ है तो आपके दूसरे भाव में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इसके कारण कुंभ राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपकी अच्छी आमदनी के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र शुक्र के प्रभाव से लंबे समय से आपका फंसा पैसा भी आपको मिल जाएगा।

इस समय कुंभ राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी और धन समृद्धि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलने से तय लक्ष्यों को पानें में सफल होंगे। इस समय कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। कुंभ राशि के व्यापारियों को अपने सौदों में अच्छा मुनाफा होगा।


मीन राशि (Chaturgrahi Yog 2025 Effect On Meen Rashi)

Chaturgrahi Yog 2025 Effect: चतुर्ग्रही योग 2025 मीन राशि के चौथे भाव में बनेगा। इस समय लाभ और विदेशी भूमि के देवता शनि देव मीन राशि वालों के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं और शनि की दृष्टि तीसरे घर पर पड़ रही है। इससे मीन राशि वाले विदेशों से संबंधित कामकाज में खूब लाभ कमाएंगे। व्यापारियों के हाथ अच्छे सौदे लग सकते हैं।
भाई बहनों के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। इसके अलावा राहु भी इस समय मीन राशि वालों पर प्रभाव डालने का प्रयास करेगा, इससे मीन राशि वाले और अधिक आध्यात्मिक हो सकते हैं। इसके कारण किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय चतुर्ग्रही योग 2025 कई अच्छे सकारात्मक रिजल्ट मीन राशि वालों को देगा।
ये भी पढ़ेंः

Kumbh Saptahik Rashifal 13 to 19 April: कुंभ राशि वालों को शुक्र और सूर्य दोनों हाथों से देंगे सौगात, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

इसके प्रभाव से कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। सरकारी कामकाज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस समय मीडिया से जुड़े लोगों को खूब सफलता मिलेगी। आप लोगों की लव लाइफ भी शानदार रहेगी, अभी तक दांपत्य जीवन में कोई परेशानी थी तो अब खत्म हो जाएगी।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Chaturgrahi Yog 2025: 14 अप्रैल से मीन राशि में बनेगा शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों को मिलेगा खूब धन और सफलता

ट्रेंडिंग वीडियो