
फैक्ट फाइल
वर्ष देशी विदेशी2023 867946 12203
2024 872778 16530
2025 115941 3384
सरिस्का, सिलीसेढ़ और भानगढ़ सबसे ज्यादा लोकप्रिय
अलवर में पर्यटन स्थलों की भरमार है। यहां सरिस्का बाघ अभयारण्य है, जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके बाद हॉन्टेड पैलस के रूप में मशहूर भानगढ़ किले को देखने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए अरावली की हरी भरी वादियां हैं। बारिश के दौरान यहां का नजारा देखते ही बनता है। पुराने किले, हवेलियां हैं जिनको देखना पर्यटक पसंद करते हैं।जिस तरह की सुविधाएं विदेशी पर्यटकों को चाहिए वो अलवर में नहीं मिल रही है। सुरक्षा के इंतजाम कम हैं। पर्यटक स्थलों का रखरखाव भी ढंग से नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि जो पर्यटक यहां आते हैं, उनके मन में अलवर की गलत तस्वीर जाती है। पर्यटन को लेकर ठोस प्लान नजर नहीं आ रहा है। -पवन खंडेलवाल, संरक्षक, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ सरिस्का अलवर
यह भी पढ़ें:
Alwar News: स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, 330.60 करोड़ में होंगे ये काम