उन्होंने कहा कि राज्य के 33 जिलों में स्थित धार्मिक, पर्यटन, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य वाले 75 आइकॉनिक स्थलों पर योग होगा। इनमें साबरमती रिवरफ्रंट, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, सफेद रेगिस्तान तथा मोढेरा का सूर्य मंदिर जैसे स्थल शामिल हैं। इन 75 स्थलों में 10 ऐतिहासिक, 7 धार्मिक , 17 पर्यटन स्थल शामिल हैं। साथ ही 33 जिलों और महानगरपालिका व आठ तहसीलों को चुना गया है। प्रत्येक गांव, तहसील, शहर, जिला, नगरपालिका, महानगरपालिका के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस मुख्यालय, राज्य की जेलों तथा पुलिस थानों समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोग योग करेंगे।
एक दिन में एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए `एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम रखी गई है। राज्य सरकार की ओर से भी राज्यभर में योग दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सूरत के इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए ऑनलाइन लिंक पर सिर्फ एक दिन में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। राज्यभर में साठ हजार स्थलों पर सवा करोड़ लोग योगाभ्यास करेंगे।