scriptसाढ़े आठ फीट लंबे मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पति को पत्नी ने बचाया, लोग बोले-असली हीरो | Brave Wife Saves Husband from Alligator Attack in South Carolina | Patrika News
विदेश

साढ़े आठ फीट लंबे मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पति को पत्नी ने बचाया, लोग बोले-असली हीरो

Wife saves husband from alligator: साउथ कैरोलिना में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए डंडे से हमला कर मगरमच्छ से अपने पति की जान बचाई। घटना के बाद पति ने पत्नी को असली हीरो बताया।

भारतApr 13, 2025 / 11:00 am

M I Zahir

Wife saves husband from alligator

Wife saves husband from alligator

Wife saves husband from alligator: भारत में एक पौराणिक प्रसंग प्रचलित है कि पति पर विपत्ति आने पर महिला यमराज से भी भिड़ जाती है। अमेरिकी राज्य दक्षिण कैरोलिना के सिन सिटी में हाल ही ऐसा वाकया हुआ (South Carolina incident), जब बगीचे की सार संभाल करते वक्त डैनी एलन पर साढ़े आठ फीट लंबे मगरमच्छ ने हमला कर दिया (alligator attack)। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक मगरमच्छ ने उनके पैर को जबड़े में पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी मैरियन रोजर ने हिम्मत दिखाई और पास पड़े डंडे से उस पर तब तक प्रहार किया (brave woman), जब तक मगरमच्छ ने उनके पति को छोड़ नहीं दिया (wife saves husband)। इस हमले में डैनी के पैर में गंभीर चोट आई है। दरअसल, सन सिटी का यह इलाका एक बड़े जलस्रोत के पास है, जहां मगरमच्छ प्रजनन के लिए आते हैं। डैनी ने कहा, हमले के वक्त मुझे तत्काल कुछ कुछ नहीं सूझ रहा था, लेकिन मैरियन की सूझबूझ और हिम्मत से जान बच गई। उन्होंने मैरियन को हीरो बताया।

मगरमच्छ की कैसी होती है जबड़ों में जकड़न

जब मगरमच्छ किसी को अपने जबड़े में जकड़ लेता है, तो यह स्थिति बहुत खतरनाक होती है। मगरमच्छ के जबड़े बहुत शक्तिशाली होते हैं, और इसके काटने की ताकत इतनी ज्यादा होती है कि यह हड्डियों को भी चकनाचूर कर सकती है। जब मगरमच्छ किसी शिकार पर लपकता है, तो वह अपने तेज दांतों का इस्तेमाल करके शिकार को मजबूती से पकड़ता है, और फिर उसे पानी में खींचने की कोशिश करता है।

मगरमच्छ की जकड़, दो प्रक्रियाएं

क्लोजिंग: जब मगरमच्छ अपने जबड़े बंद करता है, तो वह शिकार को अपनी पूरी ताकत से दबा लेता है। यह जकड़न बहुत ही दर्दनाक होती है, क्योंकि दांत और जबड़े की ताकत से शरीर को गहरी चोटें लग सकती हैं।
रोटेशन (Roll): मगरमच्छ अक्सर शिकार को घुमा कर “हड्डी तोड़ने” की कोशिश करता है, जिसे “स्नैप रोल” कहा जाता है। इस दौरान मगरमच्छ शिकार के शरीर को तेजी से घुमाता है, ताकि शिकार को घायल किया जा सके और वह उसका मांस आसानी से निगल सके। इस जकड़ के दौरान शिकार को बचने का मौका बहुत कम होता है, खासकर अगर मगरमच्छ ने सही तरीके से हमला किया हो। यही वजह है कि मगरमच्छ के हमले के बाद जीवित बचने के लिए कुछ ही लोगों में ताकत और सूझबूझ होती है, जैसे इस मामले में पत्नी ने दिखाया।

Hindi News / World / साढ़े आठ फीट लंबे मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पति को पत्नी ने बचाया, लोग बोले-असली हीरो

ट्रेंडिंग वीडियो