मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का सपना साकार करेगा केन्द्रीय बजट
भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेस वार्ता


भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेस वार्ता
केंद्रीय बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है, ताकि मध्यम वर्ग की क्षमता को बढ़ाया जा सके और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सुरक्षित किया जा सके। उक्त बातें केंद्रीय बजट पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कही। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक छतवानी भी मौजूद रहे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्नदाताओं के लिए घोषित प्रधानमंत्री धन धान्य योजना से कृषि उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा और फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में अगले पांच वर्षों में 50 हजार अटल टिकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। ये प्रयोगशालाएं सरकारी स्कूलो में छात्राओं को वैज्ञानिक सोच विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ के लागत से उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किये जायेंगे। इस अवसर पर मिथिलेश मिश्र ने कहा कि मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक वृद्धि का तीसरा महत्वपूर्ण स्तम्भ है। केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने इसी दृष्टिकोण के मुताबिक सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 कार्यक्रमों को सशक्त बनाया। इस कार्यक्रम से बच्चे, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा किशोरियों के कल्याण को सुनिश्चित किया गया है।
एक करोड़ से अधिक ऑनलाइन श्रमिको को सामाजिक पहचान देने पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, साथ ही इन्हें ई श्रम पोर्टल पर पंजिकृत किया जायेगा। इसके अलावा इन श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
Hindi News / Umaria / मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का सपना साकार करेगा केन्द्रीय बजट