scriptविकसित भारत के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचारों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों को बनाना है सशक्त | Patrika News
उमरिया

विकसित भारत के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचारों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों को बनाना है सशक्त

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

उमरियाMar 02, 2025 / 03:47 pm

Ayazuddin Siddiqui

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों को सशक्त बनाने बनाना, विज्ञान के क्षेत्र में घटित होने वाली विभिन्न गतिविधियों प्रयासों उपलब्धियां को छात्र-छात्राओं से परिचय करना, विज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण के लिए एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के व्यवहारिकता से परिचित कराना है। उपरोक्त विचार आदर्श महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान सगोष्ठी में अतिथियों ने व्यक्त किए। महाविद्यालय उमरिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विज्ञान संगोष्ठी कुलगुरु डॉ आई के त्रिपाठी राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा ऑनलाइन माध्यम से तथा डॉ एम के भटनागर, प्रो. रसायन विज्ञान पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सीबी सोंदिया प्राचार्य ने की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अभय पांडे सहित डॉ अतुल बाजपेई प्राचार्य शासकीय कलानिकेतन महाविद्यालय उमरिया एवं डॉ अतुल अहिरवार विभाग का अध्यक्ष मैकेनिकल विभाग पॉलिटेक्निक उमरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ राकेश बाजपेई विभाग का अध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ कमल कुशवाहा विभागाध्यक्ष अप्लाइड फिजिक्स जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ अच्युतानंद शुक्ला वरिष्ठ वैज्ञानिक बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, डॉ प्रज्ञा द्विवेदी विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान शासकीय पीजी गल्र्स कॉलेज सतना ने छात्र-छात्राओं को अपना मार्गदर्शन एवं शुभकामना संदेश ऑनलाइन प्रदान किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के का संचालन समन्वयक डॉ राजीव तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सह समन्वयक डॉ विष्णुकांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन डॉ परिणीता त्रिपाठी, निबंध प्रतियोगिता डॉ रूप लता चतुर्वेदी, पोस्टर प्रतियोगिता डॉ नवीन उपाध्याय, ऑनलाइन विज्ञान प्रश्नोत्तरी डॉ ब्रह्मानंद शर्मा, सुनील हिरवे द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं प्रगति गुप्ता, वंदना राय, अनामिका बर्मन, निकिता प्रजापति, प्रिया रजक, पवन यादव, मल्लिका, नीलम सिंह राठौड, नितिन यादव आदि को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

Hindi News / Umaria / विकसित भारत के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचारों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों को बनाना है सशक्त

ट्रेंडिंग वीडियो