scriptवन स्टेट वन इलेक्शन पर UDH मंत्री का बड़ा बयान, राजस्थान में इस महीने तक होंगे नगर निकाय चुनाव | Nagar Nikay Elections will be conducted under one state one election by November: Kharra | Patrika News
सीकर

वन स्टेट वन इलेक्शन पर UDH मंत्री का बड़ा बयान, राजस्थान में इस महीने तक होंगे नगर निकाय चुनाव

Rajasthan Nagar Nikay Election: राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत सभी 305 निकायों में एक साथ चुनाव करवाए जाएंगे।

सीकरMar 24, 2025 / 10:24 am

Anil Prajapat

jhabar singh kharra
सीकर। राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत सभी 305 निकायों में एक साथ चुनाव करवाए जाएंगे। सीकर के नीमकाथाना में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यह बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान में नगर निकाय चुनाव कब तक होंगे।
दरअसल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नीमकाथाना में एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निकाय चुनाव के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।

नवंबर तक हो जांएगे निकाय चुनाव

मंत्री ने कहा कि मई तक नगर निकाय पुनर्गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मतदाता सूची पर काम शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगस्त-सितंबर तक मतदाता सूची का काम समाप्त कर लिया जाएगा और नवंबर तक राज्य स्तर पर ’एक राज्य, एक चुनाव’ के तहत सभी नगर निकाय चुनाव संपन्न करवा दिए जाएंगे।

नीमकाथाना जिला को लेकर कहा-यह राज्य स्तर का नीतिगत निर्णय

इसके अलावा मंत्री ने नीमकाथाना को जिला बनाने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह एक राज्य स्तर का नीतिगत निर्णय है और राज्य सरकार का मानना है कि जैसे एक व्यक्ति अपनी जेब की क्षमता को देखते हुए घर चलाने के लिए निर्णय लेता है, वैसे ही राज्य सरकारों को भी प्रशासनिक विस्तार से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने बिना सोचे समझे जिलों और संभागों का गठन किया था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक जिले को पूरी तरह से अस्तित्व में लाने के लिए कम से कम 5000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है।
यह भी पढ़ें

विधानसभा में मंत्री खुद गिना चुके 260 फर्जी पट्टों के आंकड़े, फिर भी जांच का दायरा नहीं बढ़ा आगे

मंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व बजट में इस दिशा में कोई भी राशि निर्धारित नहीं की गई थी, जो कि प्रशासनिक विस्तार के लिए आवश्यक थी। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक ढांचे का विस्तार नहीं, बल्कि उसे सुदृढ़ करना है ताकि समस्याओं का समाधान समय पर और प्रभावी रूप से हो सके।

Hindi News / Sikar / वन स्टेट वन इलेक्शन पर UDH मंत्री का बड़ा बयान, राजस्थान में इस महीने तक होंगे नगर निकाय चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो