एमपी के सतना में एक कार्यक्रम के दौरान अजब घटना हुई। यहां मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में आईं मंत्री पर ही हमला कर दिया, सभी सुरक्षा व्यवस्था धरी रह गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कई नेता और अधिकारी पहुंचे थे, तभी यह घटना घट गई।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी Pratima Bagri पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्हें भागना पड़ा। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन करने आई थीं लेकिन अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
शहर के सिविल लाइन में शहीद स्मृति पार्क बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण किया जाना है। पार्क का आज भूमि पूजन समारोह था राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आईं। कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले ही अचानक सैंकड़ों मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी Pratima Bagri और अफसर भी मधुमक्खियों से बचने के लिए भागे।
बाद में कार्यक्रम स्थल में बदलाव कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऑफिस के अंदर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।