मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम में टैक्स वसूली का डिमांड 25 करोड़ के आसपास है। वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी निगम प्रशासन द्वारा अब तक सिर्फ 17 करोड़ की ही वसूली की गई है। यानि निगम का राजस्व विभाग अब तक डिमांड का सिर्फ 70 प्रतिशत ही राशि वसूल कर पाया है।
CG Nagar Nigam: वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ की डिमांड
निगम के स्थापना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार
राजस्व विभाग में नियमित सहित प्लेसमेंट को मिला कर सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत है। अधिकारी कर्मचारियों को दुकानों का बकाया प्रीमियम राशि, किराया, जलकर, समेकित कर सहित अन्य टैक्स की वसूली करनी है। वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था।
साल भर बीत जाने के बाद भी 17 करोड़ रुपए की ही वसूली राजस्व विभाग द्वारा की गई है। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि टैक्स व दुकानों का किराया जमा नहीं करने वाले बड़े
बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी है। नाम सार्वजनिक कर कड़ाई के साथ वसूली होगी।
टैक्स की ऐसी है स्थिति
निगम के राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में राजस्व विभाग को संपत्ति कर का 6 करोड़ 19 लाख रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य मिला था। विभाग द्वारा अब तक सिर्फ 4 करोड़ 91 लाख रुपए की ही वसूली की गई है। वहीं समेकित कर में 2 करोड 66 लाख के लक्ष्य में वसूली सिर्फ 1 करोड़ 61 लाख, जलकर में 5 करोड़ 86 लाख के लक्ष्य में वसूली सिर्फ 3 करोड़ 39 लाख,
दुकानों के किराया 1 करोड़ 28 लाख में वसूली 1 करोड़, यूजर्स चार्ज लक्ष्य 2 करोड़ 43 लाख में वसूली एक करोड़ और अन्य टैक्स का 6 करोड़ 90 लाख में वसूली 5 करोड़ 70 लाख ही हुआ है। वित्तीय वर्ष में कुल डिमांड 25 करोड़ 35 लाख में वसूली सिर्फ 17 करोड़ 76 लाख ही हुआ है।