scriptशादी के बाद दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे की निकली चीख… | mp news after wedding, as soon as bride veil was lifted groom screamed… | Patrika News
राजगढ़

शादी के बाद दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे की निकली चीख…

MP News: एमपी में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर जिससे सगाई हुई उसकी जगह पर किराए की शादीशुदा दुल्हन को बैठाया गया था।

राजगढ़Apr 21, 2025 / 07:32 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सांरगपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी करने के नाम पर धोखाधड़ी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। लीमाचौहान थाना क्षेत्र के एक युवक की जिस लड़की से सगाई हुई उसके स्थान पर किराए की दुल्हन बैठा दी गई। बकायदा सम्मेलन में शादी की सभी रस्में भी पूरी करा दी गई, लेकिन मामले की पोल तब खुली जब दूल्हे ने घूंघट उठाकर देखा।
दरअसल, दूल्हे के साथ धोखाधड़ी करने वाले लड़की के परिवार वालों ने रुपए लेकर सगाई कराई थी, लेकिन जब शादी हुई तो दुल्हन के पिता ने ही किराए से दुल्हन लाकर सामाजिक सम्मेलन में शादी करवा दी। घर जाकर जब दुल्हन को देखा तो पता चला कि सगाई में जिस लड़की को दिखाया था। उसकी जगह पर कोई और निकली। ऐसे में मामला उजाकर होने के बाद दूल्हे पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें पीड़ित कमल सिंह सोंधिया (22) निवासी बुढ़नपुर ने बताया कि मेरी सगाई के लिए दूर के रिश्तेदार कालूसिंह सोंधिया निवासी रूपाहेड़ा और बालूसिंह सोंधिया निवासी झांझाहेड़ी आए और बातचीत की। उन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह की लड़की राधा उर्फ़ राधिका सोंधिया से सगाई तय कराई। बदले में 11 लाख रुपए दिए। जिसमें से 5.75 लाख लड़की के पिता को देना थे।
mp news

14 अप्रैल को तय हुई थी शादी


14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिंबोदा गांव में होने वाले सम्मेलन में शादी होना तय किया गया। शादी से पहले हमने रिश्तेदारों के सामने रुपए दे दिए। उसके बाद सम्मेलन में शादी की गई। बाकि के पैसे रूपहेड़ा निवासी दलाल कालूसिंह को दी गई। लेकिन शादी के मंडप में लड़की बदल दी गई। मामले में लीमाचौहान पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें धोखाधड़ी करने वाले (जिस लड़की से सगाई हुई थी उनके परिजन) पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा


युवक ने बताया कि जब अगले दिन घर जाने के बाद कमरे में जाने लगा तो महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। मैंने सुना की घर के सदस्यों और कमल को नींद की गोलियां खिला दूंगी। सभी लोगों के सोने के बाद जेवर और पैसे लेकर भाग जाऊंगी। शक होने पर घूंघट उठाया तो दूसरी लड़की निकली। नाम पूछने पर अपना नाम सलोनी बताया। बता दें कि, जिससे युवक की शादी होने वाली थी। वह राधा थी।
mp news

जेवर लेकर भागने की फिराक में थी दुल्हन


लीमाचौहान थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दुल्हन से पूछताछ की गई तो बताया कि उसे किराए से लाया गया है। वह पहले से शादीशुदा है। दो दिन पहले उसे खंडवा से किराए में लाया गया था। पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। दलाल कालू सिंह और बालू सिंह ने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी के साथ मिलकर उनकी बेटी को दिखाकर संबंध कराया। फिर भोपाल में शरीक खान नामक व्यक्ति से नई लड़की (किराए की दुल्हन) का इंतजाम करने को कहा। शरीक ने खंडवा जिले के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद के रहने वाले जो वर्तमान में इटारसी में रहते थे से बात की। खंडवा निवासी जितेंद्र गोंड की मिलीभगत से उसकी पत्नी सलोनी गोंड को दुल्हन बनाकर दूसरी शादी करवा दी।
पुलिस के द्वारा लुटेरी दुल्हन सलोनी गोंड, पति जितेंद्र गोंड, भोपाल निवासी शरीक खान, दलाल कालूसिंह और बालूसिंह को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन सहित पांच लोगों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। जबकि सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी अभी फरार है।

Hindi News / Rajgarh / शादी के बाद दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे की निकली चीख…

ट्रेंडिंग वीडियो