पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे ऐश्वार्या एंपायर के दसवीं मंजिल से नाबालिग छात्रा आहना जैन संदिग्ध रूप से नीचे गिरी। उसके सिर, नाक, कान में अंदरूनी चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई। तेलीबांधा पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा यहां किसके साथ और किसके घर आई थी।
पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रही कि छात्रा ने
खुदकुशी की है? या किसी घटना की शिकार हो गई है? घटना से कॉलोनी में हड़कंप मचाया हुआ है। मृत छात्रा डीडी नगर इलाके की रहने वाली है। छात्रा के पिता मनोज जैन कपड़ा कारोबारी हैं।
परिजन पहुंचे थाने
एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीया मृत छात्रा दोपहर करीब 2 बजे अपनी सहेली का बर्थडे मनाने घर से निकली थी। इसके बाद रात करीब 9 बजे तक वह घर नहीं पहुंची। छात्रा के मोबाइल, उसकी सहेलियों से परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वे डीडी नगर थाना पहुंचे। वे अपनी बेटी की गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवा रहे थे। इसी दौरान तेलीबांधा इलाके उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।