Gangster Aman Sao: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को एनकाउंटर में मारा गया। रायपुर से रांची ले जाने के दौरान हुए मुठभेड़ में अमन को पुलिस ने ढेर कर दिया है। घटना पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र की हैै। बताया गया कि अमन साहू ने एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के एक जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग भी हुई। एक जवान पर गोली चला दी। इस हमले में वे घायल हो गए। वहीं जवाबी फायरिंग में अमन साहू मारा गया।
Gangster Aman Sao: 148 दिन रायपुर सेंट्रल जेल में था बंद
बता दें कि गैंगस्टर अमन को रायपुर पुलिस ने कारोबारी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया था। यहां रायपुर के सेंट्रल जेल में 148 दिन तक वह जेल में बंद था। सोमवार शाम को झारखंड पुलिस उसे रांची ले जाने के लिए रवाना हुई। वहीं ले जाने के दौरान पलामू के पास एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद गैंगस्टर अमन पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुए मुठभेड़ में जवानों ने अमन को ढेर कर दिया।
फायंरिंग केस में वापस ले जा रही थी रांची पुलिस
जानकारी के अनुसार अमन साहू पर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग का आरोप है। यह मामला रांची के बरियातू थाना इलाके का है। अमन साहू ने 7 मार्च को गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के विपिन मिश्रा और उसके ड्राइवर पर फारिंग की थी। वहीं जवाबी फायरिंग में अमन फरार हो गया था। बता दें कि यह फायरिंग जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची थी।
गैंगस्टर अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। झारखंड में उसके ऊपर 100 मामले दर्ज हैं। अमन साहू हार्डकोर माओवादी भी रहा है। बताते हैं कि 2013 में अमन ने अपना गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू गैग के सदस्यों ने बरबरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। शहर के शंकर नगर इलाके में कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे। उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई कारोबारियों के नाम होने का भी दावा किया जाता है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
13 जुलाई को रायपुर शहर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी। इस हमले का आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही है। बताया जाता है कि गैंगेस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट अमन सिंह नाम का शख्स कनाडा से ऑपरेट करता है। वहीं एक अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा नाम का शख्स देखते है। अमन साहू खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गै सप्लाई किया करता था, तो वहीं उसे बदले में हाईटेक हथियार मिलते थे। अमन साहू के महंगे कपड़ों का भी शौक था।
Hindi News / Raipur / Gangster Aman Sao: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, हथियार छीनकर भाग रहा था, पुलिस ने किया ढेर