अपील समिति में भाजपा के चार पार्षद चुने गए निर्विरोध
नगर निगम अपील समिति में भाजपा के चार पार्षद विनय पंकज निर्मलकर, राजेश गुप्ता, महेन्द्र औसर, स्वप्निल मिश्रा निर्विरोध चुने गए। समिति की अध्यक्ष खुद महापौर मीनल चौबे होंगी। निगम प्रशासन के किसी भी फैसले से असहमति या असंतुष्ट होने की स्थिति में कोई व्यक्ति इस समिति के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है।
अब सात दिन में एमआईसी गठन अनिवार्य
नगर निगम चुनाव नतीजे के 15 दिनों के अंदर सभापति और अपील सदस्यों का चुनाव कराने का नियम है। सभापति चुनाव के एक सप्ताह के अंदर महापौर परिषद का गठन करना अनिवार्य है। एमआईसी में कौन-कौन सदस्य होंगे, यह महापौर और भाजपा के नेता तय करेंगे। इसी तरह निगम के 10 जोनों में भाजपा पार्षद ही जोन अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस किसी भी जोन में अपना दावा पेश नहीं कर पाएगी। क्योंकि उसके सातों पार्षद अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। झलकियां
- दर्शकदीर्घा पूर्व पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी हुई थी। सभी उत्साहित नजर आए।
- महापौर मीनल चौबे जैसे सदन में पहुंचीं तो वे जैसे ही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तरफ बढ़ीं तो पार्षद सरिता दुबे ने कहा, अब यहां आपकी सीट है, वहां नहीं।
- चुनाव प्रक्रिया में सिंगल नाम होने पर भी पीठासीन अधिकारी ने पूरी प्रक्रिया की घोषणा की। उनके बाजू में आयुक्त विश्वदीप बैठे थे। अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।