scriptजन्नत जुबैर और फैसल शेख हुए अलग! एक्ट्रेस ने रमजान में बड़ा फैसला लेते हुए लिखा- जो जा चुका उसे… | Jannat Zubair Faisal Shaikh Breakup amid ramzan and said let go of what was end | Patrika News
OTT

जन्नत जुबैर और फैसल शेख हुए अलग! एक्ट्रेस ने रमजान में बड़ा फैसला लेते हुए लिखा- जो जा चुका उसे…

jannat zubair faisal shaikh Breakup: सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर और उनके बॉयफ्रेंड फैसल शेख के रिश्ते में दरार आ गई है। खुद जन्नत से पोस्ट में लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

मुंबईMar 12, 2025 / 08:21 am

Priyanka Dagar

jannat zubair faisal shaikh Breakup

jannat zubair faisal shaikh Breakup

Jannat Zubair Faisal Shaikh: एक्ट्रेस जन्नत जुबेर की जिंदगी में तूफान आ गया है। खबर है कि उनका और मिस्टर फैजू का रिश्ता टूट गया है। दोनों के बीच अब कोई प्यार नहीं बचा है। कपल जैसे छुपके रिश्ते में आए थे वैसे ही दोनों अब अलग हो गए हैं। खुद इस बात के बारे में जन्नत से इंस्टाग्राम पर रिएक्ट किया है। उन्होंने जो हिंट दिया है, उससे फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि जन्नत और जुबेर दोनों को दोबारा एक साथ आ जाना चाहिए। जन्नत ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अपने सबसे अच्छे दोस्त को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। साथ ही उन्होंने जो क्रिप्टिक पोस्ट लिखा उसे पढ़कर फैंस दोनों के ब्रेकअप को कंफर्म कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का रिश्ता टूटने से तहलका मचा हुआ है।

जन्नत जुबैर ने किया इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट (Jannat Zubair Faisal Shaikh Breakup)

जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने जो नया काम किया है उससे फैंस केवल उन्हीं की चर्चा कर रहे हैं। जन्नत जुबैर इंस्टाग्राम पर 68 अकाउंट्स को फॉलो करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्नत जुबैर और फैजू लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे पर दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक में अपनाया नहीं। हमेशा कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब जन्नत जुबैर ने फैजल शेख को अनफॉलो कर दिया है और क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- “जो है उसे अपनाओ, जो जा चुका उसे जाने दो, और जो होगा उसपर भरोसा रखो।” अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जन्नत और फैजल शेख ने हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वहीं, फैसल शेख ने जन्नत को अनफॉलो नहीं किया है।
यह भी पढ़ें

हिना खान की कैंसर से टूटी हिम्मत! पोस्ट में दिखी इमोशमल, लिखा- समय…

फैंस कर रहे जन्नत जुबेर और फैजल शेख के रिश्ते पर कमेंट (Jannat Zubair Instagram)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “जो होना था वही हुआ और ये रिश्ता खत्म हो गया।” दूसरे ने लिखा- “फैजू भाई को अनफॉलो करके आपने अच्छा नहीं किया।’ तीसरे ने लिखा, “रमजान के पाक महीने में इतना बड़ा कदम उठा लिया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप दोनों हमे बेहद पसंद थे और अब आप दोनों ने हमारा दिल तोड़ दिया।”

Hindi News / Entertainment / OTT News / जन्नत जुबैर और फैसल शेख हुए अलग! एक्ट्रेस ने रमजान में बड़ा फैसला लेते हुए लिखा- जो जा चुका उसे…

ट्रेंडिंग वीडियो